बॉयफ्रेंड के नाम की रचाई मेहंदी, फिर लगा ली फांसी...पिता ने सुनाई इमोशनल फिल्मी कहानी

Published : Jun 04, 2022, 12:30 PM ISTUpdated : Jun 04, 2022, 04:09 PM IST
बॉयफ्रेंड के नाम की रचाई मेहंदी, फिर लगा ली फांसी...पिता ने सुनाई इमोशनल फिल्मी कहानी

सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के नाम की मेहंदी हाथों में लगाकर फांसी लगा ली। कहती थी कि उसी के साथ जीना है और उसके साथ मरना है। 

शिवपुरी (मध्य प्रदेश). कहतें जब किसी को प्यार में धोखा मिले और दिल टूट जाए तो वह इंसान जीते जी मर जाता है। कई बार तो प्रेमी-प्रेमिका जिंदगी खत्म करने जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा ही शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने  बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी हाथों में लगाकर फांसी लगा ली। क्योंकि प्रेमी ने उसके साथ घर से भागने क लिए मना कर दिया था।  फिर भी वह उसका इंतजार करती रही।

प्रेमी के साथ जीने-मरने की खा चुकी थी कसमें
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान 22 साल की रेणु राठौर के रूप में हुई जो शिवपुरी के संजय कॉलोनी की रहने वाली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यवती ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी जान दी है। क्योंकि वह जिद कर चुकी थी की शादी  तो प्रेमी से ही करेगी। लेकिन जब प्रेमी ने उसका साथ नहीं दिया तो उसने सुसाइड कर लिया।

प्यार में पागल हो चुकी थी वो
वहीं मृतका के पिता रामस्वरूप राठौर ने बताया कि उनकी बेटी रेणु  घर के पास रहने वाले कपिल नाम के लड़के से प्यार करती थी। दोनों के बीच पिछले 8 साल से अफेयर था। जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों वालों की थी। रेणु उसके साथ शादी करना चाहती थी, हम बेटी को कई बार इस रिश्ते को खत्म करने का बोल चुके थे। लेकिन वो कहती जिससे प्यार किया है उसकी के साथ शादी करूंगी। हालांकि बाद में हम लोग राजी हो गए थे।

एक रात पहले ही प्रेमी के नाम की लगा चुकी थी मेहंदी
पुलिस को जानकारी देते हुए पिता रामस्वरूप ने बताया कि कपिल और रेणु ने भागकर शादी करने की योजना बनाई थी। दोनों शुक्रवार को शादी करने वाले थे, इसके लिए रेणु ने एक रात पहले ही अपने हाथों में उसके नाम की मेहंदी लगी ली थी। लेकिन कपिल उसे एक-दो दिन कहकर टालता रहा। इस बात की जानकारी रेणु ने अपनी मां को दी थी। शुक्रवार शाम से ही वह कपिल के इंतजार में बैठी रही, जब वो नहीं आा तो फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

लड़के पिता की धमकी-हम दोनों को मार डालेंगे
मृतका के पिता ने बताया कि जब बेटी अपनी जिद के आगे नहीं मानी तो हम उसकी खुशी की खातिर राजी हो गए। एक दिन   मैंने कपिल के पिता और भाई से उनके रिश्ते के बारे में बात की। कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं शादी कर देना चाहिए। लेकिन लड़के के पिता दूसरी समाज के कारण विवाह के लिए तैयार नहीं हुए। साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा-अगर तुम्हारी बेटी शादी करके हमारे घर आई तो हम उसे मार डालेंगे। या फिर अपने बेटे को मार डलेंगे। क्योंकि हम जात से बाहर उसकी शादी नहीं कर सकते।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र