बेटी को कांपते देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी विधवा मां, दनदनाते हुए घर में घुस आया था 'मवाली'

Published : Feb 10, 2020, 02:00 PM IST
बेटी को कांपते देखकर फूट-फूटकर रो पड़ी विधवा मां, दनदनाते हुए घर में घुस आया था 'मवाली'

सार

यह शर्मनाक घटना मध्य प्रदेश के सीहोर की है। मकान पर कब्जा करने को लेकर एक दबंग ने विधवा और उसकी बेटी की बेइज्जती कर दी।

सीहोर, मध्य प्रदेश. मकान पर कब्जा करने की नीयत से एक शख्स ने घर में घुसकर विधवा मां और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। शख्स ने लात मारकर घर का दरवाजा खोला और फिर मां और बेटी की चोटी पकड़कर पिटाई कर दी। आरोपी विधवा के पति का दोस्त बताया जाता है। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं पर दिखाई मर्दांगनी..
यह शर्मनाक घटना रविवार को इंग्लिशपुरा क्षेत्र की है। मां-बेटी ने घटना के CCTV फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। घटना के बाद पूरी कॉलोनी में बदमाश को लेकर दहशत है। बताते हैं कि महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वो अपनी बेटी के साथ मकान में अकेली रहती है। आरोपी धर्मेंद्र पाटीदार उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। आरोपी महिला के पति का दोस्त है। दोनों के बीच रुपयों के लेकर लेन-देन का मामला जुड़ा हुआ है। रविवार शाम आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ महिला के घर पहुंचा था। आरोपी जबर्दस्त महिला के घर में घुस गया। इसके बाद दोनों की चोटी पकड़कर मारपीट करने लगा। उसने महिलाओं को लात-घूंसे भी मारे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बेटी को पिटते देखकर उसकी मां फूट-फूटकर रो पड़ी थी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र