तेज रफ़्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

Published : Nov 06, 2022, 10:58 AM IST
तेज रफ़्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

सार

मध्य प्रदेश में तेज रफ़्तार ने एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगियां निगल ली हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ।

धार(Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश में तेज रफ़्तार ने एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगियां निगल ली हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को को अपने कब्जे में ले लिया है। 

जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। उसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तेज रफ़्तार ने ली है कई जानें 
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीते दिनों में सड़क हादसों में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में हुए इन सड़क हादसों में कई लोग रफ्तार के कहर के शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। हाल ही बैतूल में टवेरा कार की टक्कर बस से टक्कर हुई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह पिछले कुछ दिनों में सूबे में कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा