महिला कलेक्टर ने जड़ा था BJP नेता को थप्पड़, शिवराज सिंह ने कहा मैडम, अहंकार मिट्टी में मिला देंगे

Published : Jan 22, 2020, 07:02 PM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 07:17 PM IST
महिला कलेक्टर ने जड़ा था BJP नेता को थप्पड़, शिवराज सिंह ने कहा मैडम, अहंकार मिट्टी में मिला देंगे

सार

राजगढ़ में हुए थप्पड़ कांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के भाजपा के सभी बड़े नेता राजगढ़ में जिला कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ एफआइआई दर्ज कराने के लिए को पहुंचे थे।  

राजगढ़ (मध्य प्रदेश). चार दिन पहले रविवार को राजगढ़ में हुए थप्पड़ कांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के भाजपा के सभी बड़े नेता राजगढ़ में जिला कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के खिलाफ एफआइआई दर्ज कराने के लिए को पहुंचे थे।

दोनों अफसरों की शिकायत
दरअसल, भाजपा के नेताओं ने आज राजगढ़ में जनआक्रोश रैली निकाली थी। जहां शिवराज सिंह चौहान ने मंच से आकर प्रशासनिक आधिकारियों से कहा कि अगर यहां आकर शिकायत पत्र ले लेंगे तो ठीक, वरना हम थाने पहुंचेंगे। इसके बाद पुलिस के अधिकारी मंच पर पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एफआइआर कराने का शिकायती पत्र लिया। 

शिवराज ने दी ब्यूरोक्रेट्स को चेतावनी
राजगढ़ में हुई इस सभा के दौरान बीजेपी के सभी नेताओं ने दोनों महिला अफसरों की तीखी निंदा की। वहीं शिवराज सिंह ने कहा- ऐसा कलेक्टर लोकतंत्र पर तमाचा है। उन्होंने प्रदेश के ब्यूरोक्रेट्स को चेतावनी भी दे दी कि वो ज़्यादा अहंकार नहीं करें, वरना हमको इसका रास्ता भी पता है।

मैडम हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे
मैडम, आपको किसने अधिकार यह दिया था, आप एक प्रशासनिक अधिकारी हैं, क्या आपको संविधान अधिकार देता है कि जब चाहें किसी को भी थप्पड़ जड़ दें? क्या कानून आपको इसकी इजाजत देता है? मैडम आप भूलिए मत सभी का समय आता है। क्या सोचा था मैडम, आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दोगे और हम चुप-चाप घरों में बैठकर भूल जाएंगे, क्या भारत माता की जय बोलने पर थप्पड़ मारे जाएंगे और हम आंख बंद करके बैठ जाएंगे। ये भूल है मैडम।।

राकेश सिंह ने कहा-भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा-जानना चाहते हैं, भारत मां के जयकारे से आपको नफरत क्यों हैं? कौन सा गलत काम कर रहे थे हमारे कार्यकर्ता? देश की लोकसभा, राज्यसभा ने जो कानून पास किया है उस नागरिकता संशोधन कानून CAA के समर्थन में एक रैली ही तो निकालना चाहते थे? भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं।

प्रदेश के भी बड़े नेता वहां पहंचे थे
भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में शिवराज सिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सब शामिल थे। सभी ने एक-एक करके कलेक्टर कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा पर जमकर बरसे। 

क्या है पूरा ममला
बता दें कि चार दिन पहले यानी रविवार के दिन मध्य प्रदेश के राजगढ़ और ब्यावरा में बीजेपी के कार्यकर्तोओं ने सीएए और एनआरसी (CAA, NRC) के समर्थन में रैली निकाली गई थी। इस दौरान पुलस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की थी। जब वह नहीं माने तो मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा से भीड़ में धक्कामुक्की हुई। इसी को रोकने और गुस्से में आकर कलेक्टर निधि निवेदिता ने भाजपा के एक नेता की कॉलर पकड़कर उसको थप्पड़ मार दिया था। वहीं दोनों अफसरो का इस मामले पर कहना है कि प्रदेश में धारा 144 लगी हुई है। हमने उनको रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद भी उन्होंने प्रर्दशन किया और हम लोगों से अभद्रता की।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Z+ सिक्योरिटी में भी शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा, क्यों पाकिस्तान के निशाने पर?
सौतेली बेटी से बार-बार रेप, मां-बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया...अब आरोपी को डबल उम्रकैद