सुहागरात के दूसरे दिन दुल्हन की ऐसी मिली 'रिपोर्ट' कि दूल्हा भी 10 फीट दूर जाकर खड़ा हो गया

भोपाल. कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है, देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव निकली। इस खबर ने दूल्हे के घरवालों सहित दोनों के रिश्तेदारों में हड़कंप मचाकर रख दिया है।

Asianet News Hindi | Published : May 21, 2020 6:19 AM IST / Updated: May 21 2020, 03:19 PM IST

भोपाल. कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है। देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस खबर ने दूल्हे के घरवालों सहित दोनों के रिश्तेदारों में हड़कंप मचाकर रख दिया।। कल तक जिस दूल्हे ने बड़े प्यार से दुल्हन का घूघंट उठाया था, रिपोर्ट आने के बाद अब उसने 10 फीट की दूरी बना लिया।

शादी के तीसरे दिन दुल्हन कोरोना पॉजिटिव
दरअसल, यह मामला भोपाल के जाटखेड़ी का है, जहां सोमवार को एक लड़की की शादी रायसेन जिले के सुलतानपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी से करीब 7 दिन पहले दुल्हन को तेज बुखार आया था, जहां उसने डॉक्टर की सलाह लेकर दवा खा ली थी। उसे आराम भी मिल गया था। सावधानी के तौर पर लड़की के परिजनों ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जहां बुधवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद युवती को भोपाल एम्स अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

दूल्हा-दुल्हन के घरवाले सहित 32 लोग होम क्वारेंटाइन
बता दें कि इस विवाह की सारी रस्मे मंडीदीप में हुई थीं। सुलतानपुर से बारात आई थी। शादी में करीब 32 लोग शामिल हुए थे। दुल्हन की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने दूल्हे सहित परिवार के 32 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया है। शादी कराने वाले पंडितजी भी अब क्वारंटाइन में हैं। औबेदुल्लागंज बीएमओ डॉ. अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बस उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

प्रशासन में मचा हड़कंप...
इस खबर के बाद स्थानीय प्रशासन अर्लट हो गया है। क्वारंटाइन किए गए लोगों से पूछताछ कर रहा है कि इस विवाह में और कितने लोग शामिल हुए थे। साथ ही वह अभी तक और कितने लोगों के संपर्क में आए हैं। ताकि, कोरोना किसी प्रकार की कोई चेन ना बना सके।

Share this article
click me!