अचानक 2 हिस्सों में बट गई ट्रेन, चीखते हुए बर्थ से नीचे जा गिरे यात्री, जंगल में छूट गए कई डिब्बे

Published : Jan 24, 2020, 10:25 AM ISTUpdated : Jan 24, 2020, 12:03 PM IST
अचानक 2 हिस्सों में बट गई ट्रेन, चीखते हुए बर्थ से नीचे जा गिरे यात्री, जंगल में छूट गए कई डिब्बे

सार

मध्य प्रदेश में हरदा स्टेशन के पास रात 10 बजे अचानक एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। अचानक पंजाब मेल ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी के कुछ डिब्बे आगे निकल गए, जबकि कुछ पीछे जंगल में छूट गए। हाांलाकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। कुछ लोगों को गंभीर चोटें जरुर आई हैं।

हरदा. मध्य प्रदेश में रात 10 बजे अचानक एक रेल हादसा हो गया। यात्री बर्थ से नीचे आ गिरे। देखते ही देखते पंजाब मेल ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गाड़ी के कुछ डिब्बे आगे निकल गए, जबकि कुछ पीछे जंगल में छूट गए। हाांलाकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। कुछ लोगों को गंभीर चोटें जरुर आई हैं।

जंगल में पीछे छूट गए 7 डिब्बे
दरअसल. यहा एक्सीडेंट हरदा रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर आगे हुआ। जहां अचानक फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल की कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। जिसकी वजह से इंजन और 17 डिब्बे स्टेशन तक पहुंच गए, जबकि 7 डिब्बे पीछे जंगल में रह गए।  हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और मौके कई सीनियर आधिकारियों ने जायजा लिया।

सब चीख रहे थे, इधर-उधर भागन लगे यात्री
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री अमित सिंह ने बताया कि हम लोग अपनी बर्थ पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक झटका लगा और हम लोग नीचे जा गिरे। उठने से पहले लोग चिल्लाने लगे कि ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है। सब लोग इधर-उधर भागने लगे। सभी यात्री डर गए और खौफ में आ गए। लेकिन गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड तेज नहीं थी इसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया और किसी की जान नहीं गई।

तत्काल ट्रेन को सही करके किया गया रवाना
हादसे के तुंरत बाद रेलवे के तकनीकी विभवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आगे आए इंजन के साथ डिब्बों के पीछे लेकर गए। जहां 17 डिब्बों को भी वापस लाकर जंगल में छूटे 7 डिब्बों से जोड़ा गया और हरदा स्टेशन लाया गया। इसके बाद रात करीब 10.45 बजे ट्रेन रवाना किया गया।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Betul Kukru Visit: कुकरू की खूबसूरती देख अभिभूत हुए CM मोहन यादव, चखी मावा-रबड़ी
MP MSME Summit 2026: भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किए बड़े ऐलान, 2027 युवा वर्ष घोषित