बॉयफ्रेंड के लिए भोपाल में दो लड़कियों ने सड़क पर किया ऐसा बवाल, देर रात बुलानी पड़ी पुलिस

Published : Jul 02, 2022, 07:42 AM IST
बॉयफ्रेंड के लिए भोपाल में दो लड़कियों ने सड़क पर किया ऐसा बवाल, देर रात बुलानी पड़ी पुलिस

सार

जानकारी के अनुसार, लड़कियों ने पब में पहले ड्रिंक किया था उसके बाद दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया। पब के अंदर का झगड़ा सड़क पर आ गया। हालांकि झगड़ा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लड़कियों के लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लड़कियां पब के बाहर लड़ाई कर रही हैं। रोड में ही लड़कियों ने एक-दूसरे बाल खींच-खींच लात और घूसों से पिटाई की है। मामला भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थिति के पब के सामने का है। बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच झगड़ा पब के अंदर बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ था। लड़कियां एक-दूसरे को गालियां भी दे रही हैं। 

नशे में थी लड़कियां
जानकारी के अनुसार, लड़कियों ने पब में पहले ड्रिंक किया था उसके बाद दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हो गया। पब के अंदर का झगड़ा सड़क पर आ गया। हालांकि झगड़ा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

थाने लेकर गई पुलिस
झगड़े की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों का झगड़ा शांत कराया और उन्हें थाने लेकर गई। हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद लड़कियों ने माफी मांगी जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के परिजनों को उसकी जानकारी दे दी है। पुलिस ने लड़कियों का मेडिकल भी कराया था। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस वायरल वीडियो में लड़कियां एक दूसरों को गालियां भी दे रही हैं। बता दें कि भोपाल में शराब के नशे में हंगामा करते लड़कियों के कई मामले सामने आ चुके हैं।

अच्छे घरों की लड़कियों
बताया जाता है कि मिसरोद के पास माल के पब में युवतियां आईं थी। ये लड़कियां अच्छे परिवार की हैं। लेकिन यहां एक युवक को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। हालांकि लड़कियों के साथ में मौजूद दोस्तों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन लड़कियां नहीं मानी। जिस युवक को लेकर दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा हुआ वो लड़का दोनों का दोस्त है। इसी बात पर लड़कियां आपस में भिड़ गईं। हालांकि किसी ने लड़कियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई जिस कारण से पुलिस ने उन्हें वॉर्निंग देते हुए छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें- MP Panchyat Election: गोद में लेकर बजुर्गों को पोलिंग बूथ पहुंचे युवा, मंत्री को लाइन में लगकर डालना पड़ा वोट

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Balaram Krishi Mahotsav: सिंगरौली में खेती का बदलेगा अंदाज, प्राकृतिक खेती से फसल विविधीकरण तक पर जोर
CM Sugam Parivahan Sewa: 21 साल बाद लौटी सरकारी बस सेवा, 351 बसों से बड़ा आगाज