चौराहे के नामकरण को लेकर खूनी महाभारत, गोली लगने से 22 साल के एक युवक की मौत

भोपाल के ईंटखेड़ी में एक चौराहे के नामकरण को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 22 साल के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इसमें 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों पर हत्या और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार देर रात की है।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 8, 2020 5:28 AM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश. यहां के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में डोबरा गांव की एक सड़क के नामकरण को लेकर दो समाजों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें 22 साल के एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों पर हत्या और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है।


यह है मामला...
एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि पाल समाज ने चौराहे पर सड़क के नामकरण को लेकर बोर्ड लगा दिया था। मीणा समाज ने इसका विरोध जताया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति बंदूक उठा लाया और उसने फायर कर दिया। इससे 22 साल के शुभम मीना की मौत हो गई। वहीं, 45 साल के करण मीना छर्रे लगने से घायल हो गए। 

Latest Videos


पुलिस को स्थिति पर काबू पाने तीन थानों की पुलिस को घटनास्थल पर बुलाना पड़ा था। गुरुवार सुबह तक इस मामल में एफआईआर दर्ज होती रहीं। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election