महाराजा का नया अंदाज: सिंधिया ने बीच सड़क लगाई झाड़ू, राजघराने में पहले ऐसा किसी ने नहीं किया, क्या हैं मायने

Published : Mar 12, 2022, 03:11 PM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 03:14 PM IST
महाराजा का नया अंदाज: सिंधिया ने बीच सड़क लगाई झाड़ू, राजघराने में पहले ऐसा किसी ने नहीं किया, क्या हैं मायने

सार

सिंधिया राजघराने से पहली बार किसी 'महाराज' ने सड़क पर झाड़ू लगाई। जो यहां पहले कभी किसी को देखने को नहीं मिला वो नजारा जब लोगों ने देखा तो वह सिंधिया के नारे लगाने। सिंधिया का यह नया रूप भाजपा आने के बाद ही दिखा। कांग्रेस में रहते हुए वह कभी इतने सरल और सहज नहीं दिखाई दिए हैं।

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). एक समय ऐसा था जब पहले ग्वालियर राजघराने के महाराजा महल से बाहर निकलते थे तो एक दिन पहले सड़कों को साफ करने दर्जनों लोग उतर जाया करते थे। लेकिन अब जो नजारा देखने को मिला है, वह एकदम अलग है। क्योंकि केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर रियासत के महाराजा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उन्होंने इस तरह जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।

सिंधिया को देखते ही हैरान रह गए लोग
दरअसल, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय अपने शहर ग्वालियर के दौरे पर आए हुए हैं। जहां उन्होंने शनिवार सुबह वार्ड-58 में पहुंचकर गली की साफ-सफाई की। जैसे ही सिंधिया ने सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू उठाकर सफाई की तो यह देख अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग देखकर हैरान थे। इसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग सफाई में जुट गए।

पहली बार  किसी 'महाराज' ने लगाई झाड़ू
बता दें कि सिंधिया राजघराने से पहली बार किसी 'महाराज' ने सड़क पर झाड़ू लगाई। जो यहां पहले कभी किसी को देखने को नहीं मिला वो नजारा जब लोगों ने देखा तो वह सिंधिया के नारे लगाने। सिंधिया का यह नया रूप भाजपा आने के बाद ही दिखा। कांग्रेस में रहते हुए वह कभी इतने सरल और सहज नहीं दिखाई दिए हैं।

सिंधिया ने लोगों से की यह अपील
11 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस छोड़े और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दो साल हो चुके हैं। इसी मौके पर वह अपने शहर ग्वालियर पहुंच हुए हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि वह अपने ग्वालियर को साफ-सफाई में नंबर-1 पर लाना चहाते हैं। इसलिए लोगों से अपील करता हूं की अपने घर ही नहीं शहर को भी साफ रखें, ग्वालियर को साफ-सुथरा बनाने के लगातार प्रयास करें। जहां कहीं कचरा दिखे उसे डस्टबिन में डालें और बेवजह कचरा फेंकने वालों को टोंके।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sagar-Dewas Liquor Case: 35 मौत के बाद बदले कलेक्टर-SP, कौन हैं MP के ये 8 IAS-IPS अफसर
MP Karwa Chauth Moonrise Time: मध्य प्रदेश में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय जानें