1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे होगी शुरुआत,..लेकिन जिले के हालात के हिसाब से होंगे फैसले

Published : May 27, 2021, 04:55 PM IST
1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे होगी शुरुआत,..लेकिन जिले के हालात के हिसाब से होंगे फैसले

सार

हर रोज 75 हजार का टेस्ट का टारगेट रहेगा। संक्रमण की दर कम हो गई है, ऐसे में ट्रेसिंग संभव है। किसी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, तो परिवार का टेस्ट किया जाएगा। एक केस मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।

भोपाल ( Madhya Pradesh) । पाबंदियों के साथ एक जून से अनलॉक की धीरे-धीरे शुरुआत होगी। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई मंत्रालय की बैठक में सहमति बनी कि हर जिले की अलग-अलग परिस्थितियां हैं। कहीं कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित हो गया है, तो कहीं केस हर दिन कम-ज्यादा हो रहे हैं। भोपाल-इंदौर जैसे बड़े जिलों में अभी ज्यादा केस आ रहे हैं। ऐसे में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को इन सभी पहलुओं पर विचार कर निर्णय लेना चाहिए। जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कुछ शर्तों के साथ आर्थिक गतिविधियां शुरू होगी। इसके लिए जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप शर्तें तय करेगा। 

एक केस भी मिला तो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएंगे
हर रोज 75 हजार का टेस्ट का टारगेट रहेगा। संक्रमण की दर कम हो गई है, ऐसे में ट्रेसिंग संभव है। किसी एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, तो परिवार का टेस्ट किया जाएगा। एक केस मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे।

नहीं होंगे राजनीतिक धार्मिक आयोजन
सरकार ने निर्णय लिया कि मॉल व सिनेमाहॉल औक राजनीतिक और धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे, लेकिन मंदिरों में एक समय में दो श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। साथ ही सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या 50% रहेगी, लेकिन पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर सेक्टर की सेवाएं भी शुरू हो जाएगी। 

शादी समारोह में शामिल होंगे 40 लोग
बैठक में तय किया गया है कि शादी समारोह में दोनों पक्षों से 20-20 लोगों को अनुमति रहेगी। दाह संस्कार व मृत्यु भोज में भी 20-20 लोग शामिल हो सकेंगे। इस पर अंतिम फैसला 31 मई को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में लिया जाएगा।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: दमोह-कटनी 4 लेन से अग्निवीरों को आरक्षण तक, 24500 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर
UNESCO Tentative List: बाघ गुफा से उदयगिरि तक, MP की 4 धरोहरों को बड़ी पहचान, CM मोहन यादव ने जताया गर्व