कैलाश सारंग को कंधा देते समय भावुक हुए शिवराज सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 4.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि उसके बड़े बेटे विवेक सारंग और छोटे बेटे कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग दोनों ने मिलकर दी। बता दें कि पूर्व सांसद कैलाश सारंग का 87 वर्ष की उम्र में मुबई में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सारंग को 12 दिन पहले इलाज के लिए 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई शिफ्ट किया गया था। पार्थिव देह को विशेष विमान से रविवार को भोपाल लाया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2020 5:49 AM IST / Updated: Nov 15 2020, 05:45 PM IST

भोपाल, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुरु माने जाने वाले और कैबिनेट मिनिस्टर विश्वास सारंग के पिता कैलाश सारंग का रविवार शाम करीब 4.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उसके बड़े बेटे विवेक सारंग और छोटे बेटे कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग दोनों ने मिलकर दी। इससे पहले सुबह पार्थिव शरीर विशेष विमान से मुंबई से भोपाल पहुंचा। बता दें कि पूर्व सांसद कैलाश सारंग का 87 वर्ष की उम्र में मुबई में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सारंग को 12 दिन पहले इलाज के लिए 2 नवंबर को एयर एंबुलेंस से भोपाल से मुंबई शिफ्ट किया गया था। 

(तस्वीर में कैलाश सारंग के बेटे विवेक और मंत्री विश्वास सारंग को सांत्वना देते शिवराज सिंह)

भावुक हुए सीएम...
एयरपोर्ट पर स्वर्गीय सारंग की पार्थिव देह को कंधा देते समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भावुक हो उठे। उनकी पार्थिव देह 74 बंगले स्थित उनके निवास पर लाई गई। यहां से दोपहर 2.30 बजे पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय लाई जाएगी। यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां कई मंत्री और भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के साथ दूसरे बड़े नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां से पार्थिव शरीर को सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए ले जाया गया।  इसके बाद शाम 4.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें-
BJP के पूर्व सांसद और मंत्री विश्वास सारंग के पिता का निधन, CM शिवराज ने कहा-शून्य नहीं भरा जा सकेगा

 

Share this article
click me!