उत्तराखंड बस हादसे में MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत, CM धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

Published : Jun 06, 2022, 11:40 AM ISTUpdated : Jun 06, 2022, 12:08 PM IST
उत्तराखंड बस हादसे में MP के 26 तीर्थयात्रियों की मौत, CM धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज

सार

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मंदिर जा रहे रास्ते में रविवार शाम को बस(Uttarkashi bus accident) के गहरी खाई में गिर जाने से मध्य प्रदेश के 26 तीर्थयात्रियों की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं हादसे का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हुए हैं।

भोपाल/देहरादून. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार शाम यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 श्रद्धालु जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलजा जारी है। घटना के कुछ घंटे बाद ही यानि सोमवार  सोमवार सुबह 8 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली और घायलों से मुलाकात की है।

सीएम ने कहा-इस घड़ी में आप स्वयं को अकेला न समझें...
दरअसल, हादसे की जानकारी लगते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान अफसरों की टीम के साथ उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम धामी के साथ दुर्घटना में हताहत पन्ना के भाई-बहनों के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा- दुःख की इस घड़ी में आप स्वयं को अकेला न समझें। जो चले गए, हम उन्हें वापस नहीं ला सकते हैं, लेकिन आपके दुःख को तो बांट सकते है। मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश शोकाकुल परिवारों के साथ है।

दोपहर दो बजे तक एमपी पहुंचेंगे  तीर्थयात्रियों के पार्थिव देह
मुख्यमंत्री ने कहा- मैं स्थानीय प्रशासन एवं निवासियों का आभारी हूं कि रात में ही पार्थिव देह निकाल लिए गए और पोस्टमार्टम भी कर दिया गया। तीर्थयात्रियों के पार्थिव देह को देहरादून रवाना कर दिया गया है। हमारी कोशिश है कि वहां एंबालमिंग जल्दी कराकर पार्थिव देह ससम्मान घर पहुंचाएं। आज अपराह्न 2 बजे तक उनके पार्थिव देह को प्रदेश में विमानों के माध्यम से रवाना कर दिया जायेगा। मैं और पूरी टीम सतत संपर्क में है।

पीएम मोदी-सीएम शिवराज ने किया आर्थिक मदद का ऐलान
सीएम शिवराज ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की अहेतुक सहायता प्रधानमंत्री राहत कोष से देने का ऐलान किया है। सभी घायलों को पचास-पचार हजार रुपये पीएम रिलीफ फंड से मिलेगा। त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसा की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

200 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी यात्रियों से भरी बस
दरअसल, यह भयानक हादसा  रविवार शाम करीब 6:45 बजे यमुनोत्री  एनएच-94 पर दमटा से करीब दो किलोमीटर दूर हिमालय तीर्थ के रास्ते में रिखावु खड्ड के पास हुआ। जहां यात्रियों से भरी बस  बेकाबू होने के बाद 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर शव और घायलों को निकाला गया।
 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा