व्यापमं घोटाले में बदनाम फेथ बिल्डर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापामारी

Published : Aug 20, 2020, 02:52 PM ISTUpdated : Aug 20, 2020, 02:57 PM IST
व्यापमं घोटाले में बदनाम फेथ बिल्डर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापामारी

सार

व्यापमं घोटाले में सरकारी गवाह बने फेथ बिल्डर्स से मालिक राघवेंद्र सिंह के भोपाल और इंदौर स्थित कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। दिल्ली से पहुंची 150 सदस्यीय टीम ने एक साथ यह छापामार कार्रवाई की। भोपाल में चूनाभट्टी स्थित ठिकाने पर कार्रवाई की गई। फेथ बिल्डर्स का होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, पैकर्स, एग्रो और क्रिकेट क्लब में निवेश है। इनका रातीबढ़ क्षेत्र में एक क्रिकेट स्टेडियम भी है। राघवेंद्र सिंह के पिता आईजी के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

भोपाल, मध्य प्रदेश. व्यापमं घोटाले में सरकारी गवाह बने फेथ बिल्डर्स से मालिक राघवेंद्र सिंह के भोपाल और इंदौर स्थित कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स ने छापामार कार्रवाई की है। दिल्ली से पहुंची 150 सदस्यीय टीम ने एक साथ यह छापामार कार्रवाई की। भोपाल में चूनाभट्टी स्थित ठिकाने पर कार्रवाई की गई। फेथ बिल्डर्स की होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, पैकर्स, एग्रो और क्रिकेट क्लब में निवेश है। इनका रातीबढ़ क्षेत्र में एक क्रिकेट स्टेडियम भी है। राघवेंद्र सिंह के पिता आईजी के पद से रिटायर्ड हुए हैं।


500 करोड़  की अवैध प्रापर्टी का मामला...
माना जा रहा है कि इस कार्रवाई में करीब 500 करोड़ की अवैध सम्पति का खुलासा होने की संभावना है। जिस तस्वीर में राघवेंद्र सिंह शिवराज सिंह चौहान के साथ नजर आ रहे हैं, इसे 2012 में कांग्रेस ने शेयर किया था, तब व्यापमं घोटाले का शोर चरम पर था। एक मीडिया के हाउस के मुताबिक राघवेंद्र सिंह का नाम पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री के साथ जुड़ा था। फिर शिवराज सिंह के साथ नजर आने पर काफी राजनीति बवाल मचा था। इस मामले को पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. सत्यदेव कटारे ने उछाला था।

बता दें कि व्यापमं की वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2013 में हुई गड़बड़ी में एसटीएफ ने राघवेंद्र सिंह तोमर के अलावा पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, खनन कारोबारी सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री जगदीश देवड़ा सहित 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला 24 फरवरी 2015 में दर्ज हुआ था।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम
Mohan Yadav Vaishno Devi Visit: वैष्णो देवी से क्या सीखने पहुंचे सीएम मोहन यादव? जानिए पूरा प्लान