आखिरकार इंदौर में ही क्यों कराया गया प्रवासी भारतीय सम्मलेन, क्यों यहीं बुलाए गए NRI-जानें पांच बड़े कारण

Published : Jan 10, 2023, 05:49 PM IST
आखिरकार इंदौर में ही क्यों कराया गया प्रवासी भारतीय सम्मलेन, क्यों यहीं बुलाए गए NRI-जानें पांच बड़े कारण

सार

 इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय शामिल हुए। लेकिन एक सवाल जो सबके मन में रहा कि आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ही इस कार्यक्रम का आयोजन क्यों किया।

इंदौर(Madhya Pradesh). इंदौर में मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मलेन का समापन हुआ। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस तीन दिवसीय कार्यकम का समापन किया। इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरी दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय शामिल हुए। लेकिन एक सवाल जो सबके मन में रहा कि आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में ही इस कार्यक्रम का आयोजन क्यों किया।

ये इंदौर की कुछ खासियतें 
1- इंदौर को देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीतने में सफलता मिली है। इंदौर की गलियों-सड़कों में रहने वाली सफाई यहां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां के शहरी भी इस साफ़-सफाई में अहम योगदान निभाते हैं।

2- इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। आजादी के पहले से ही इंदौर शहर काफी संपन्न माना जाता रहा है। आजादी की लड़ाई में भी इस शहर का काफी योगदान था। इस शहर में बहुत सारी बड़ी फैक्ट्रियां और उद्योग-धंधे हैं, यहां के लोगों में आर्थिक संपन्नता है और गरीबी का ग्राफ काफी नीचे है।

3- इंदौर हमेशा से देश का अहम पावर सेंटर रहा है. मुगलों से लेकर मराठा और फिर अंग्रेजों के शासन के कारण इंदौर शहर में हिन्दुस्तान की सदियों पुरानी कई विरासतें मौजूद हैं, जिनमें कई इमारतों का नाम मध्य प्रदेश के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में भी शुमार है। इंदौर में देश की प्रसिद्द ऐतिहासिक धरोहरों में से कई सारी इमारतें हैं। कई इमारतें सैकड़ों-हजारों साल पुरानी हैं, इन्हें देखने को विदेशों से आने वाले लोग आकर्षित होंगे, ये भी एक वजह रही कि प्रवासी भारतीय सम्मलेन यहां आयोजित किया गया।

4- इंदौर स्वाद के लिए भी जाना जाता है, खुद पीएम मोदी ने प्रवासी सम्मलेन को संबोधित करते हुए इस शहर को स्वाद की राजधानी बताया था। इंदौर की बनी नमकीन पूरे विश्व में मशहूर है। इसके आलावा इंदौर का पोहा, कढी और कई डिश पूरे विश्व में फेमस है। 

5- इंदौर की कई इमारतें विदेशी वास्तुकला के हिसाब से भी बनी हैं। इंदौर की कई इमारतों में मुगलों, अंग्रेजों, फ्रेंच और कई अन्य वास्तुकला भी देखने को मिलती है। ऐसे में इंदौर में ऐतिहासिक इमारतें पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!