बुजुर्ग के पीछा करते हुए थाने पहुंच गई महिला और फिर ऐसा कुछ बोल दिया कि दरोगा भी सकपका गए

मध्य प्रदेश के दमोह में एक महिला ने दरोगा और बुजुर्ग पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ा हुआ है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2019 5:16 AM IST / Updated: Dec 24 2019, 11:11 AM IST

दमोह, मध्य प्रदेश. यहां एक महिला दरोगाजी के लिए मुसीबत का कारण बन गई। मामला जमीन बंटवारे से जुड़ा हुआ है। महिला और एक बुजुर्ग के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे का विवाद चला आ रहा था। यह केस बुजुर्ग जीत गए। इसके बाद भी महिला के परिजनों ने उस पर कब्जा कर रखा था। महिला और बुजुर्ग एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। इस मामले की शिकायत जब बुजुर्ग ने थाना प्रभारी से की, तो महिला ने आरोप लगाया दिया कि बुजुर्ग और दरोगा ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की है।

भागकर थाने पहुंचे थे बुजुर्ग...
मामला हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी वार्ड प्यासी मोहल्ले का है। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग विद्यासागर पांडेय और महिला नीरज पांडेय के बीच पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद था। विद्यासागर कोर्ट से यह केस जीत गए। बुजुर्ग का आरोप है कि महिला और उसके परिवार के सदस्य कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रहे थे। वे प्लॉट पर कब्जा किए बैठे थे। उस पर ईंट, गिट्टी और रेत पटक रखी है। इसकी जानकारी लगने पर विद्यासागर मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाइश दी। इस पर बुजुर्ग के साथ महिला ने गाली-गलौज कर दी। मामला तूल पकड़ते देख बुजुर्ग भागकर थाने पहुंचे। यहां वे थाना प्रभारी विजय मिश्रा को घटना से अवगत करा रहे थे, तभी पीछे से महिला भी जा पहुंची। आरोप है कि महिला ने थाना प्रभारी से भी बदतमीजी कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

Latest Videos

महिला ने लगा दिया दरोगाजी पर छेड़छाड़ का आरोप..
शनिवार को अचानक महिला एसपी ऑफिस में एक आवेदन दे आई। इसमें आरोप है कि थाना प्रभारी, विद्यासागर पांडेय और एक अन्य चंदू प्यासी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। एसपी विवेक कुमार लाल ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh