पूरे परिवार को मारकर पति ने लिखा- पत्नी ने कभी नहीं टाली बात, साथ मरने को भी हो गई तैयार

Published : Nov 08, 2019, 11:52 AM ISTUpdated : Nov 08, 2019, 12:40 PM IST
पूरे परिवार को मारकर पति ने लिखा- पत्नी ने कभी नहीं टाली बात, साथ मरने को भी हो गई तैयार

सार

35 साल के मनोज कुशवाह ने शादी के बाद पहले तो पत्नी की आंखों में बड़े-बड़े सपने संजोए, लेकिन जब इन सपनों को पूरा नहीं कर पाया तो निराश हो गया। फिर अचानक बुधवार रात तीन बजे दो बेटियों को मारकर पत्नी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गया। सुसाइड नोट में लिखा- लिखा-मैं शान से जीना चाहता था, लेकिन मैं उतना पैसा नहीं कमा पाया। 

सागर (मध्य प्रदेश). यह सच है कि सपने वह भी देखने चाहिए जो पूरे हो सकें। नहीं तो जब अरमान टूटते हैं तो अंजाम बहुत बुरा होता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां एक युवक की ख्वाहिशें पूरी नहीं हुई तो उसने पूरे परिवार को मारकर खुद भी फांसी पर लटक गया।

इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
दरअसल, ये खौफनाक घटना मंजर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बम्होंरी गांव में गुरुवार को हुई है। जहां 35 साल के मनोज कुशवाह ने शादी के बाद पहले तो पत्नी की आंखों में बड़े-बड़े सपने संजोए, लेकिन जब वो देखे सपनों को  पूरा नहीं कर पाया तो हताश हो गया और फिर पूरे परिवार के साथ यह कदम उठा लिया। युवक की चार बेटियां हैं, जिनमें दो जुडवां हैं।

खुद ने भी लगा ली फांसी, लेकिन किस्मत से बच गया
बुधवार रात तीन बजे इस घटना से पहले मनोज अपनी दो जुड़वा बच्चियों को अपनी मां के घर छोड़ आया। फिर पत्नी पूनम ने फांसी लगाई, इसके बाद मनोज ने अपनी 8 साल और 6 साल की बेटियों को फांसी लगाकर मार दिया। आखिर में खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। लेकिन उसकी किस्मत तो देखो जैसे वह लटका तो फंदा टूट गया और वो बेहोश होकर नीचे गिर गया। जब सुबह घर के अंदर आई तो वह चीखने लगी। महिला की अवाज सुनकर आप पड़ोस को लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिर मनोज को अस्पताल में भर्ती करया गया।

सुसाइड नोट में लिखी इमोशनल बातें...
युवक ने इस घटना को अंजाम देने पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमे उसने लिखा-मैं शान से जीना चाहता था, लेकिन मैं उतना पैसा नहीं कमा पाया। क्योंकि बेरजोगारी बहुत है। मेरी पत्नी पूनम ने कभी भी मेरी बात को नहीं टाला। जब मैंने उसको मरने के लिए कहा तो वह मान गई और बोली-बताओ क्या करना है। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश