महाराष्ट्र चुनाव अपडेट: दूसरी सूची में भी नहीं है एकनाथ खड़से का नाम, MNS ने जारी की 45 कैंडिडेट्स की लिस्ट

Published : Oct 03, 2019, 10:55 AM IST
महाराष्ट्र चुनाव अपडेट: दूसरी सूची में भी नहीं है एकनाथ खड़से का नाम, MNS ने जारी की 45 कैंडिडेट्स की लिस्ट

सार

राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां एक-एक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही हैं। अब तक भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, मनसे जैसी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में क्या नए अपडेट्स हैं।

मुंबई. राज्य में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां एक-एक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही हैं। अब तक भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, मनसे जैसी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में क्या नए अपडेट्स हैं।

दूसरी सूची में भी नहीं है एकनाथ खड़से का नाम
महाराष्ट्र में भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। सूची सामने आने के बाद पार्टी की आतंरिक राजनीति में काफी हलचल देखने को मिल रही है। पहली सूची में जहां तमाम विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया है वहीं, कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। अब तक की सूची के अनुसार 12 विधायकों के टिकट कटने की बता सामने आई है। पहली सूची में वरिष्ठ भाजपा बीटा एकनाथ खड़से का भी नाम नहीं है। चर्चा है कि दूसरी सूची में भी खड़से का नाम शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि खड़से सोमवार को नामांकन कर चुके हैं। खड़से पार्टी के रवैये से नाराज बताए जा रहे हैं। उनका बगावती तेवर देखने को मिल रहा है।

मनसे ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम हैं। मंगलवार को 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। दोनों सीटों में आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि मनसे 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।      

आरपीआई को 6 सीटें, 4 उम्मीदवारों के नाम अनाउंस
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भाजपा-शिवसेना के साथ महायुति में शामिल है। आरपीआई को महायुति में 6 सीटें मिली हैं। पार्टी ने बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

भाजपा को झटका, राकांपा में शामिल हुआ उपाध्यक्ष
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दत्ता गोर्डे ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। दत्ता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। दत्ता को केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे का समर्थक माना जाता है।  कहा जा रहा है कि पैठण सीट शिवसेना को देने की वजह से दत्ता नाराज थे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video