खड़से, पंकजा मुंडे ने दिखाए बगावती तेवर, महाराष्ट्र BJP चीफ बोले, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जगह नहीं

Published : Dec 13, 2019, 08:55 PM IST
खड़से, पंकजा मुंडे ने दिखाए बगावती तेवर, महाराष्ट्र BJP चीफ बोले, पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए जगह नहीं

सार

एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि 'पार्टी विरोधी गतिविधियां' सहन नहीं की जाएंगी  


सोलापुर: एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि 'पार्टी विरोधी गतिविधियां' सहन नहीं की जाएंगी।

पाटिल दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की जयंती के उपलक्ष्य में पर्ली में गुरुवार को आयोजित एक रैली में पंकजा मुंडे और खडसे ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा था।

पर्ली में आयोजित रैली में थे मौजूद

पाटिल ने कहा, ''अब से, पार्टी विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएंगी।'' गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा द्वारा पर्ली में आयोजित रैली में पाटिल स्वयं मौजूद थे। पाटिल ने सोलापुर में कहा कि उन्हें कई लोगों ने पर्ली रैली में शामिल न होने की सलाह दी थी और कहा था कि उन पर ''अंडे फेंके जाएंगे।''

उन्होंने कहा, ''तस्वीर कुछ हद तक दुखद है, लेकिन यदि मैं पर्ली रैली में शामिल नहीं होता तो स्थिति और तनावपूर्ण होती। संवाद ने कई चीजें आसान कर दीं।''

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट
19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग