मुंबई की इस हॉस्पिटल में मिली अंग्रेज के जमाने की सुरंग, देखते ही डॉक्टर के उड़े होश...132 साल पुराना इतिहास

Published : Nov 04, 2022, 07:54 PM IST
मुंबई की इस हॉस्पिटल में मिली अंग्रेज के जमाने की सुरंग, देखते ही डॉक्टर के उड़े होश...132 साल पुराना इतिहास

सार

मुंबई की  सर जे.जे. अस्पताल (जमशेदजी जीजीभोय अस्पताल) में ब्रिटिश काल के दौरान की सुरंग मिली है। यह सुरंग करीब 132 साल पुरानी बताई जा रही है।  इस सुरंग में ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेज इसका इस्तेमाल युद्ध के लिए करते थे।

मुंबई. महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक हॉस्पटिल ब्रिटिश काल के दौरान की सुरंग मिली है। यह सुरंग करीब 132 साल पुरानी बताई जा रही है। अस्पताल ने इसकी जानकारी राज्य के पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन को दे दी है। वहीं इस सुरंग में एक पत्थर की शिला मिली है, जिस पर 1890 की तिथि अंकित है।

इसका इतिहास 175 साल पुराना
दरअसल, यह सुरंग मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल (जमशेदजी जीजीभोय अस्पताल) मिली है। जो अंग्रेजों के जमाने की बताई जा रही है। सुरंग की लंबाई 200 मीटर लंबी बताई जा रही है।  सुरंग में जगह-जगह छोटे खंबे बने हुए हैं। यह सुरंग डिलीवरी वार्ड से लेकर बच्चों के वार्ड तक जाती है। बता दें कि मुंबई की जेजे अस्पताल एक पुरानी और मशहूर अस्पताल है। इसका इतिहास 175 साल पुराना है। अंग्रेजों के समय इसमें गरीब मरीजों का  किया जाता था। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में स्थित इस भवन को बाद में नर्सिंग कॉलेज में बदल दिया गया।

अंग्रेज इसका इस्तेमाल युद्ध के लिए करते थे
इस बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर अरुण राठौर ने बताया कि जब में राउंड पर था तो मुझे दीवार की एक छेद में सुरंग दिखाई दी। इसके बाद इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी। तो सामने आया कि यह तो सुरंग बनी हुई है। यह सुरंग डिलीवरी वार्ड से लेकर बच्चों के वार्ड तक जाती है। उन्होंने बताया कि यह इमारत 132 साल पुरानी है। बताया जाता है कि इस सुरंग में ब्रिटिश काल के दौरान अंग्रेज इसका इस्तेमाल युद्ध के लिए करते थे। इसमें वह अपने परिवार को सुरक्षित रखते थे, क्योंकि यह सुना है कि यह सुरंग मुंबई के समंदर तक जुड़ी है। जो मुश्किल समय में समंदर तक पहुंच कर वो लोग जहाज के जरिए अपने देश लौट जाया करते थे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हाथ-पैर तोड़ने का था प्लान? केतन मर्डर केस में मंगेतर सिया की एक और बर्बर साजिश का खुलासा!
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल