महाराष्ट्र में जल्लाद पिता: मां से मिलने की जिद की तो 5 साल के बेटे को जानवरों की तरह पीटा, सिगरेट से जलाया

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक हैवान पिता की क्रूरता सामने आई है। जहां 5 साल के बेटे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं, मासूम को बेइंतहा प्रताड़ित करते उसे पीटा गया। इतना ही नहीं बच्चे को आरोपी ने सिगरेट की बट से भी जलाया।

भिवंडी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने 5 साल के बेटे के सा क्रूरता की सभी हदें पार कर दी। उसने न केवल अपने बेटे को जानवरों की तरह पीटा, बल्कि मासूम को सिगरेट के बट से भी जलाया। बच्चा रोता-बिलखता रहा और युवक उसपर कहर बरपाता रहा।  पुलिस ने बच्चे की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपी की तलाश में धरपकड़ कर रही पुलिस
दरअसल, यह मामला भिवंडी कस्बे का है, जहां बच्चे की मां ने सोमवार को आरोपी पति फहीम रिजवान अहमद खान (33) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले क जांच कर रहे  शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही दर्ज कर लिया है। लेकिन इस सिलसिले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Latest Videos

मां से मिलने की जिद कर रहा था मासूम
बता दें आरोपी पति  फहीम रिजवान अहमद खान और उसकी पत्नी शादी के कुछ साल बाद ही अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं। लेकिन पीड़ित बच्चा पिता के साथ रहता था। जब बच्चे ने अपनी मां से मिलने की जिद की तो उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं  बच्चे को सिगरेट के बटों से जला दिया और उसे अपनी मां से नहीं मिलने दिया गया। वहीं निरीक्षक सीतल राउत ने बताया कि जांच चल रही है। पीड़ित बच्चा और मां के बयान ले लिए गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें-दुल्हन बनकर पहुंची ससुराल, लेकिन शादी के तीसरे दिन ही पति के सच ने उड़ा दिए होश...बेडरूम में थी भाभी की बहन

Share this article
click me!

Latest Videos

'जिन्ना की पार्टी के साथ बीजेपी के पुरखों ने 3 राज्यों में बनाई थी सरकार'। Sanjay Singh
Holi Milan Samaroh पर Manoj Tiwari ने गाया जोरदार गाना, रंग-गुलाल के साथ झूम उठा हर कोई
क्या मंदी की चपेट में आ सकता है अमेरिका-वर्ल्ड? इसका संकेत दे रहीं ट्रंप की नीतियां। Abhishek Khare
'सबसे पहले ताजमहल को गिरा दो...', Maulana Shahabuddin Razvi ने क्यों कहा ऐसा...
Aamir Khan ने एक दिन पहले ही मनाया बर्थडे, पोज देखकर सभी हैरान #Shorts