करोड़ों रुपए का मालिक निकला यह गैंगस्टर, पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की वाहन और अन्य संपत्तियां

Published : Oct 29, 2019, 06:43 PM IST
करोड़ों रुपए का मालिक निकला यह गैंगस्टर, पुलिस ने छापेमारी कर जब्त की वाहन और अन्य संपत्तियां

सार

नागपुर में पुलिस ने एक गैंगस्टर के घर से बेशकीमती कार, नकद और अन्य मूल्यवान चीजें बरामद की है। इन सभी की कुल कीमत साढ़े पांच करोड़ रुपए मानी जा रही है।  

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक गैंगस्टर के घर से एक बेशकीमती कार, नकद और अन्य मूल्यवान चीजें बरामद की है। इन सभी की कुल कीमत साढ़े पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।  विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल गैंगस्टर संतोष आम्बेकर के आवास पर पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की थी।

मकोका के तहत मामला दर्ज

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जमीन सौदा में गुजरात के एक व्यापारी से पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आम्बेकर और आठ अन्य लोगों के खिलाफ पिछले हफ्ते महाराष्ट्र संगठित अपराध रोकथाम अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया था । व्यापारी ने जब अपने रुपए वापस मांगे तो आम्बेकर ने कथित रूप से उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की थी। गैंगस्टर हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आया जब नागपुर पुलिस उसे 13 अक्टूबर को नंगे पैर अदालत में ले गई थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नीलेश भारणे ने बताया कि आम्बेकर के खिलाफ पिछले बीस साल में हत्या समेत कुल 30 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Airport: मार्च 2027 से 12 इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ानें होंगी शिफ्ट, जानें वजह
PM Modi-Sharad Pawar Call: 'सुप्रिया अब तैयार हैं', मोदी ने ऐसा क्यों कहा, क्या है बड़ा सियासी प्लान?