ट्रेन के इंतजार में खड़ा था बुजुर्ग, तभी सीने में उठा तेज दर्द..सिपाही ने कंधे पर उठाया और लगा दी दौड़

Published : Feb 08, 2020, 02:09 PM IST
ट्रेन के इंतजार में खड़ा था बुजुर्ग, तभी सीने में उठा तेज दर्द..सिपाही ने कंधे पर उठाया और लगा दी दौड़

सार

यह किसी खेल की तस्वीर नहीं है। यह किसी फिल्म की शूटिंग का दृश्य भी नहीं है। यह हकीकत की तस्वीर है। इस पुलिसवाले ने बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया, ताकि उसकी जान बच सके।  

मुंबई. यह तस्वीर कई लोगों की प्रेरणा बनी है। अपने कंधे पर एक बुजुर्ग को उठाकर भाग रहे इस सिपाही की लोग तारीफ कर रहे हैं। यह किसी खेल की तस्वीर नहीं है। यह किसी फिल्म की शूटिंग का दृश्य भी नहीं है। यह हकीकत की तस्वीर है। इस पुलिसवाले ने बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया, ताकि उसकी जान बच सके। इस बुजुर्ग को सीने में तेज दर्द उठा था। यह देखकर सिपाही ने उसे कंधे पर उठाकर हॉस्पिटल तक पहुंचाया।


डॉक्टर बोले,देर हो जाती..तो शायद जान पर खतरा हो सकता था...
यह मामला मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन का है। बुजुर्ग प्रकाश गच्छे अपने घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। वे लोकल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी उनके सीने में तेज दर्द उठा। वहां मौजूद लोग यह देखकर भी अंजान बने रहे। तभी वहां मौजूद जीआरपी के जवान धनंजय गवली की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बगैर विलंब किए प्रकाश को अपने कंधे पर लादा और स्टेशन के बाहर हास्पिटल की ओर दौड़ पड़े। प्रकाश को कंधे पर ही धनंजय राजावाड़ी हॉस्पिटल ले गए। उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज मिलने से प्रकाश की जान बच गई। डॉक्टरों ने कहा कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो शायद जान को खतरा हो सकता था।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में तेज बारिश-थंडरस्ट्रॉम अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार