
नागपुर. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक घर गिरने से एक महिला और उसकी सात साल की बेटी की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस को मिली जानकारी पर जब पहुंची तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुचाया साथ ही मृतकों के शवों को मॉर्चरी में रखवाया है।
पुराना मकान होने से बारिश में ढहा
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अमरावती जिलें में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिस कारण से वहां के हालात बदत्तर हो गए है। वहां एक पुराने मकान में एक परिवार रह रहा था। ज्यादा बारिश होने के कारण मकान ढह गया। अचानक हुए हादसे से परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ समझ नहीं आया और वो सभी लोग उसी मलबे में दब गए। घर की ऐसी हालत देख पड़ोसी उनकी मदद को दौड़े। घटना वाली जगह पहुंच कर पड़ोसी और कुछ अन्य लोग घायल हुए परिवार के तीन सदस्यों को बचाने में सफल रहे। लेकिन वो मां और उसकी सात साल की बच्ची को बचाने में असफल रहे। मलबे में ज्यादा देर तक दबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को पास ही के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डिस्ट्रक्ट कलेक्टर ने दी जानकारी
घटना के बारे में अमरावती के रेजिडेंट डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आशीष बिजवाल ने बताया कि मकान ढहने के समय उसके अंदर परिवार के पांच सदस्य थे और वे मलबे में दब गए। जिनमें एक एक 35 वर्षीय महिला और उसकी सात साल की बेटी को जल्दी से बाहर नहीं निकाला जा सका और दोनों की मौत हो गई। उन्होने बताया कि यह एक पुराना घर था और क्षेत्र में भारी बारिश के कारण यह ढह गया। जिस कारण यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़े- बाढ़ का रौद्र रूप: अकेले महाराष्ट्र में 100 से अधिक लोगों की मौत, गुजरात के कई शहर-गांव डूबे, देखें फोटो
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।