महाराष्ट्र के इतिहास में पहली जोड़ी: पिता के बाद बेटा भी बना CM, पर ये 'दाग' लेकर छोड़नी पड़ी थी कुर्सी

Published : Oct 24, 2019, 01:18 PM IST
महाराष्ट्र के इतिहास में पहली जोड़ी: पिता के बाद बेटा भी बना CM, पर ये 'दाग' लेकर छोड़नी पड़ी थी कुर्सी

सार

कांग्रेसी दिग्गज चव्हाण का परिवार भी राज्य में बेहद रसूख रखता है। इस परिवार के दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भी पार्टी के टिकट पर भोकर से जीत गए हैं।  

विधायक, लोकसभा सांसद रहा कांग्रेस का ये दिग्गज 2019 विधानसभा चुनाव में भोकर से जीत गए हैं।

नांदेड/मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में कई ताकतवर घराने सक्रिय हैं। माना जाता है कि इन घरानों के आस-पास ही पूरे राज्य की राजनीति घूमती रहती है। कांग्रेसी दिग्गज चव्हाण का परिवार भी राज्य में बेहद रसूख रखता है। इस परिवार के दिग्गज कांग्रेसी नेता अशोक चव्हाण भी पार्टी के टिकट पर भोकर से जीत गए हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोकराव चव्हाण का जन्म 1958 में हुआ था। पोस्ट ग्रैजुएट अशोक के पिता शंकरराव चव्हाण भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। यह महाराष्ट्र का इकलौता परिवार है, जहां से पिता-पुत्र की जोड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंची। इस दिग्गज नेता की पत्नी का नाम अमिता चव्हाण है। इनकी दो बेटियां भी हैं।

घोटाले में आया नाम तो छोड़नी पड़ी कुर्सी
हालांकि राज्य के चर्चित आदर्श हाउसिंग घोटाले में नाम आने के बाद अशोक चव्हाण को अपनी कुर्सी, दाग के साथ गंवानी पड़ी थी। यह दिग्गज नेता सांगठानिक राजनीति करते हुए मशहूर हुआ। इस नेता को पढ़ने और यात्रा करने का बहुत शौक है।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)
 

पिछले कुछ समय से इस नेता के सितारे गर्दिश में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का यह दिग्गज अपनी सीट भी नहीं बचा पाया। चुनाव हारने की वजह से पार्टी के भीतर इनकी काफी किरकिरी हुई। अब एक बार फिर विधानसभा चुनाव के जरिए महाराष्ट्र कांग्रेस का ये दिग्गज अपनी खोई विरासत हासिल कर चुके हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत