लीजिए खुल गया ऐसा पेट्रोल पंप, जिस पर आपको अपनी गाड़ी में खुद फ्यूल भरना पड़ेगा

Published : Jun 18, 2020, 05:55 PM IST
लीजिए खुल गया ऐसा पेट्रोल पंप, जिस पर आपको अपनी गाड़ी में खुद फ्यूल भरना पड़ेगा

सार

कोरोना वायरस के चलते दुनिया पूरी तरह से बदल रही है। इसे देखते हुए मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' पर जोर दिया है। बेशक यह मुहिम रोजगार से जुड़ी है, लेकिन आत्मनिर्भरता हर फील्ड में जरूरी है। यह मामला पुणे के एक पेट्रोल पंप से जुड़ा है। यहां एक अनूठी कोशिश की गई है। यहां ग्राहकों को अपनी गाड़ी में खुद पेट्रोल भरना पड़ रहा है। इससे पहले उन्हें अपने हाथ सैनिटाइज करने होते हैं।  

पुणे, महाराष्ट्र. आमतौर पर जब आप किसी फ्यूल स्टेशन पर जाते हैं, तो वहां मौजूद कर्मचारी आपकी गाड़ी में पेट्रोल भर देता है। लेकिन पुणे के एक पेट्रोल पर आपको ऐसा नहीं दिखेगा। कोरोना वायरस के बदलते दुनिया पूरी तरह से बदल रही है। इसे देखते हुए मोदी ने 'आत्मनिर्भर भारत' पर जोर दिया है। बेशक यह मुहिम रोजगार से जुड़ी है, लेकिन आत्मनिर्भरता हर फील्ड में जरूरी है। यह मामला पुणे के एक पेट्रोल पंप से जुड़ा है। यहां एक अनूठी कोशिश की गई है। यहां ग्राहकों को अपनी गाड़ी में खुद पेट्रोल भरना पड़ रहा है। इससे पहले उन्हें अपने हाथ सैनिटाइज करने होते हैं। पेट्रोल पंप के मालिक बताते हैं कि उन्होंने मोदी के आत्मनिर्भर भारत से ही यह प्रेरणा ली है।

फ्यूल से पहले हाथ करें सैनिटाइज...
इस पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरने से पहले आपको अपने हाथ सैनिटाइज करने होंगे। यह मुहिम लोगों को पसंद आ रही है। उनका कहना है कि अगर पेट्रोल पंप पर कर्मचारी नहीं है या कम हैं, तो आपके इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस मुहिम का एक फायदा यह भी हुआ कि लोग कम पेट्रोल देने का आरोप लगाते रहते हैं। इसमें आप खुद मशीन को प्री-सेट करके पेट्रोल भरेंगे, तो कम-ज्यादा होने की आशंका नहीं होती।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश