महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हदासा: ट्रेनी प्लेन हुआ क्रैश, विमान को 22 साल की लड़की उड़ा रही थी

Published : Jul 25, 2022, 01:26 PM ISTUpdated : Jul 25, 2022, 02:11 PM IST
 महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हदासा: ट्रेनी प्लेन हुआ क्रैश, विमान को 22 साल की लड़की उड़ा रही थी

सार

 महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट खेत में क्रैश हो गया। इस प्लेन को 22 साल की लेडी पायलट भाविका राठौड़ उड़ा रही थी। जो इस हादसे में घायल हो गई है। खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस एक्सीडेंट में पायलट घायल हो गई है। जिसे एक 22 साल की लेडी पायलट उड़ा रही थी। हादसे  की खबर लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। 

ऊचाई पर जाते ही खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया एयरक्राफ्ट  
दरअसल, यह हादसा पुणे जिले में सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे के आसपास हुआ। जहां ट्रेनी एयरक्राफ्ट को ट्रेनिंग के दौरान 22 साल की पायलट इसे उड़ा रही थी। इसी दौरान अचानक प्लेन एक खेत में जा गिरा। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। इस दुर्घटना में पायलट घायल हो गई हैं। उन्हें निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमान के गिरते ही धमाके की आवाज, जिसे सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने किसी तरह से पायलट को प्लेन से निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी
पुणे डिस्ट्रिक्ट एसपी डॉ अभिनव देशमुख ने बताया कि हादसे वाला ट्रेनी एयरक्राफ्ट टू सीटर प्लेन था, जिसे 22 साल की भाविका राठौड़ उड़ा रही थीं। तकनीकी खराबी के बाद विमान की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान पायलट भाविका को भी चोट आई हैं। ये विमान कार्वर एविएशन बारामती का है। मौके पर कंपनी का स्टाफ पहुंचा है, जिसने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन साल पहले भी पुणे में इसी तरह प्लेन हुआ था क्रैश
बता दें कि साल 2019 में भी ठीक इसी तरह पुणे जिले में एक ट्रेनी प्लेन क्रैश हुआ था। जहां कार्वर एविएशन कंपनी का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था। इस दौरान ट्रेनी पायलेट घायल हो गया था। जिसका नाम सिध्दार्थ टायटस है। बताया गया था कि उड़ान भरने के बाद एयरक्राफ्ट तकरीबन साढ़े तीन हजार फीट ऊंचाई तक पहुच गया था। उसी दौरान पायलेट विमान से संतुलन खो बैठा।  यह हादसा इंदापुर  तहसील के रूई गांव में हुआ था।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी