मुंबई में बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मियों ने जब्त की 12 करोड़ रुपये की हेरोइन

Published : Jan 05, 2020, 06:40 PM IST
मुंबई में बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मियों ने जब्त की 12 करोड़ रुपये की हेरोइन

सार

मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त शिवदीप लांडे ने बताया, ‘‘मादक द्रव्य की जब्ती महत्वपूर्ण है, क्योंकि राजस्थान से मुंबई में आपूर्ति होने वाली करीब 80 प्रतिशत हेरोइन पर इस गिरोह का नियंत्रण था

मुंबई: मुंबई पुलिस ने मादक द्रव्य गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 करोड़ रुपये की छह किलोग्राम हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। गुप्त सूचना के आधार पर बांद्रा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने शनिवार को मलाड रेलवे स्टेशन के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने रविवार को बताया, ‘‘मलाड में रहने वाले राजेश तुलसीदास जोशी (50) को आठ करोड़ रुपये की चार किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा गोराई निवासी कृष्णमूर्ति कवंदर (42) को चार करोड़ रुपये की दो किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।’’

80 प्रतिशत हेरोइन पर इस गिरोह का नियंत्रण था-

मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त शिवदीप लांडे ने बताया, ‘‘मादक द्रव्य की जब्ती महत्वपूर्ण है, क्योंकि राजस्थान से मुंबई में आपूर्ति होने वाली करीब 80 प्रतिशत हेरोइन पर इस गिरोह का नियंत्रण था। हमने सरगना की पहचान कर ली है, जिसे गिरफ्तार किया जाना है।’’ पुलिस ने बताया कि इस साल मुंबई में नशीले पदार्थ पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत दर्ज यह बड़ा मामला है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Instagram लॉक, X अकाउंट सस्पेंड…आखिर किसके निशाने पर है Cockroach Janata Party?
इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स! 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने BJP-कांग्रेस को भी पछाड़ा, बना रिकॉर्ड!