
Biggest Gold recovery by Customs at an airport: कस्टम अधिकारियों ने मुंबई में तस्करी कर लाए गए सोने की बड़ी खेप बरामद की है। देश की आर्थिक राजधानी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 61 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। अलग-अलग ऑपरेशन्स में पकड़े गए इस सोने की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। किसी भी हवाई अड्डे पर एक दिन में पकड़ा गया सर्वाधिक गोल्ड है। कस्टम ने दावा किया है कि मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है।
बेल्ट को स्पेशल डिजाइन कर छुपाया गया था सोना
कस्टम ने बताया कि तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किलो सोने की छड़ें मिलीं। सोने को स्पेशल डिजाइन बेल्ट में छुपाया गया था जिसमें कई बेल्ट लगाए गए थे। बेल्ट से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य की 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद हुई है। गिरफ्तार यात्रियों ने कहा कि दोहा हवाई अड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने उनको बेल्ट सौंपा था। इन लोगों को अरेस्ट कर कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सात लोगों को किया अरेस्ट
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अलग-अलग ऑपरेशन्स में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। मुंबई हवाईअड्डे पर कस्टम के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है। कस्टम के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम सात यात्रियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।
तीन महिलाओं के पास से आठ किलो सोना
इसके अलावा कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 8 किलो सोना जब्त किया है। सोने की कीमत 3.88 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोना को गिरफ्तार महिलाएं वैक्स फार्म में लेकर यात्रा कर रही थीं। महिलाओं ने अपनी जींस की कमर में सोने को छुपाया था। गिरफ्तार महिलाओं में एक व्हील चेयर पर थी।
यह भी पढ़ें:
देश में कानूनी पेशा सामंती और पितृसत्तात्मक...सीजेआई बोले-महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।