61 किलो सोना से बनाया था चार महिलाओं ने अपना बेल्ट, मुंबई एयरपोर्ट पर जांच हुई तो...

सोने को स्पेशल डिजाइन बेल्ट में छुपाया गया था जिसमें कई बेल्ट लगाए गए थे। बेल्ट से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य की 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद हुई है। गिरफ्तार यात्रियों ने कहा कि दोहा हवाई अड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने उनको बेल्ट सौंपा था।

Dheerendra Gopal | Published : Nov 13, 2022 12:30 PM IST

Biggest Gold recovery by Customs at an airport: कस्टम अधिकारियों ने मुंबई में तस्करी कर लाए गए सोने की बड़ी खेप बरामद की है। देश की आर्थिक राजधानी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 61 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। अलग-अलग ऑपरेशन्स में पकड़े गए इस सोने की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। किसी भी हवाई अड्डे पर एक दिन में पकड़ा गया सर्वाधिक गोल्ड है। कस्टम ने दावा किया है कि मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है।

बेल्ट को स्पेशल डिजाइन कर छुपाया गया था सोना

Latest Videos

कस्टम ने बताया कि तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किलो सोने की छड़ें मिलीं। सोने को स्पेशल डिजाइन बेल्ट में छुपाया गया था जिसमें कई बेल्ट लगाए गए थे। बेल्ट से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य की 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद हुई है। गिरफ्तार यात्रियों ने कहा कि दोहा हवाई अड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने उनको बेल्ट सौंपा था। इन लोगों को अरेस्ट कर कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सात लोगों को किया अरेस्ट

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अलग-अलग ऑपरेशन्स में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। मुंबई हवाईअड्डे पर कस्टम के इतिहास में एक दिन में यह सर्वाधिक जब्ती है। कस्टम के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम सात यात्रियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं हैं।

तीन महिलाओं के पास से आठ किलो सोना 

इसके अलावा कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 8 किलो सोना जब्त किया है। सोने की कीमत 3.88 करोड़ रुपये आंकी गई है। सोना को गिरफ्तार महिलाएं वैक्स फार्म में लेकर यात्रा कर रही थीं। महिलाओं ने अपनी जींस की कमर में सोने को छुपाया था। गिरफ्तार महिलाओं में एक व्हील चेयर पर थी।

यह भी पढ़ें:

बाबा रामदेव की पतंजलि की 5 दवाओं पर लगी रोक हटी, उत्तराखंड ड्रग अथॉरिटी ने कहा-गलती से लगा दी थी बैन...

दिल्ली के शासक का दुश्मन चीन या पाकिस्तान नहीं, उनके खिलाफ बोलने वाले को माना जाता है दुश्मन: संजय राउत

राजीव गांधी की हत्या में आरोपी नलिनी जेल से आई बाहर, सोनिया गांधी ने वर्षों पहले इस वजह से किया था माफ

देश में कानूनी पेशा सामंती और पितृसत्तात्मक...सीजेआई बोले-महिलाओं की भागीदारी हो सुनिश्चित

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts