आईसीयू में भर्ती प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने के बाद रफूचक्कर हुआ बेवफा प्रेमी

Published : Dec 06, 2019, 01:56 PM IST
आईसीयू में भर्ती प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरने के बाद रफूचक्कर हुआ बेवफा प्रेमी

सार

प्यार में धोखेबाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने हॉस्पिटल में भर्ती प्रेमिका से ICU में शादी की, फिर मौका पाकर भाग गया। 

पुणे, महाराष्ट्र. यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को दूसरी बार धोखा देकर भाग गया। शादी से मुकरने के बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया था। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद प्रेमी ने एक NGO के दबाव में हॉस्पिटल पहुंचकर प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। लेकिन फिर मौका पाकर भाग गया। चाकण पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज नलावड़े और महिला के बीच काफी समय से प्रेम संबंध रहे हैं। बाद में प्रेमी ने यह कहकर शादी से मना कर दिया था कि प्रेमिका नीची जाति से संबंध रखती है। प्रेमी की बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने 27 नवंबर को जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

 

पुलिस के अनुसार, इस घटना के बाद कुछ समाजसेवियों ने सूरज पर दवाब डाला। वो शादी करने को तैयार हो गया। वो हॉस्पिटल पहुंचा और प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। लेकिन फिर मौका मिलते ही भाग गया।

पुलिस के अनुसार, प्रेमिका की शिकायत पर आरोपी सूरज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन