महाराष्ट्र में अनोखी शादी: दूल्हे का मदहोशी भरा डांस देख दुल्हन ने लिया गजब का डिसीजन, दोस्त को पहना दी वरमाला

Published : Apr 27, 2022, 11:09 AM ISTUpdated : Apr 27, 2022, 05:24 PM IST
महाराष्ट्र में अनोखी शादी: दूल्हे का मदहोशी भरा डांस देख दुल्हन ने लिया गजब का डिसीजन, दोस्त को पहना दी वरमाला

सार

दूल्हे की इस हरकत से लड़की का पूरा परिवार नाराज था। इसी के चलते उसकी पहले पिटाई की गई और फिर बिना नाश्ता कराए, खाना खिलाए ही उसको और उसके दोस्तों को भगा दिया गया। इसके बाद पूरी बारात वापस लौट गई।

बुलढाणा : महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा (Buldana) में एक शादी में कुछ ऐसा हो गया कि हर कोई हैरान रह गया। यहां आए एक बारात में दूल्हे का काफी देर तक नाचना दुल्हन को इतना नागवार गुजरा कि उसने दूल्हे के दोस्त को ही वरमाला पहना दी। फिर क्या था पूरी शादी फिल्मी रील जैसी चलने लगी। दूसरे लड़के के साथ दुल्हन की शादी घरवालों ने कर दी। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे ने खूब शराब पी थी और नशे में ही वह डांस कर रहा था, इसलिए अपनी बेटी का हाथ उसके हाथ में नहीं सौंपा। 

क्या है पूरा मामला
पूरा मामला 24 अप्रैल की है। मलकापुर पंगरा गांव में बारात आई हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि शादी का मुहूर्त दोपहर 3.30 बजे था लेकिन बाराती और दूल्हा काफी देर से शाम चार बजे यहां पहुंचे। इसके बाद दुल्हन कई घंटों तक हाथ में वरमाला लेकर खड़ी रही लेकिन दूल्हा रात आठ बजे तक डांस ही करता रहा। वह काफी नशे में था। जब घरवालों ने उससे देर से आने का कारण पूछा तो वह भड़क उठा और मारपीट पर उतारु हो गया। इसके बाद वधु पक्ष ने दूल्हे और उसके दोस्तों की पिटाई लगा दी और उन्हें वापस लौटा दिया।

दूसरे लड़के से हुई शादी
अब चूंकि बारात द्वार से वापस जा चुकी थी और शादी न होने की स्थिति में काफी बदनामी होती ऐसे में पूरा मामला गांव के बुजुर्गों तक पहुंचा। वहां तय हुआ कि किसी और लड़के के साथ दुल्हन की शादी इसी मंडप में करा दी जाए। इसके बाद वहीं बारात में आया एक लड़का लड़की के पिता के पसंद आ गया। वह लड़की का दोस्त है। उन्होंने उसके पिता के सामने अपनी बात रखी तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं, इस शादी के बाद दुल्हन काफी खुश है।

शराबी दूल्हे की दूसरे दिन हुई शादी
वहीं, जानकारी मिल रही है कि यहां बारात से भगाए जाने के बाद शराबी दूल्हे के परिवार वालों ने भी दूसरी लड़की की तलाश की और फिर अगल दिन उसकी शादी कहीं और हो गई। इस बारात में न तो दूल्हे ने शराब पी और ना ही उसके दोस्तों ने। अब जो भी इस खबर को सुन रहा है, वह इसकी चर्चा कर रहा है और कह रहा है कि ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में ही होता है।

इसे भी पढ़ें-मुंगेली में लड्डू नहीं मिला तो मंडप छोड़ थाने पहुंच गया दूल्हा, पुलिस से बोला- घरातियों पर केस करो

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में गजब का ड्रामा: दूसरी शादी कर रहा था दूल्हा कि आ धमकी पहली पत्नी, कॉलर पकड़कर घसीटा, थप्पड़ जड़े

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video