छोटा राजन को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए लगाया था बैनर, दो व्यक्तियों पर दर्ज हुआ मामला

Published : Jan 13, 2020, 04:24 PM IST
छोटा राजन को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए लगाया था बैनर, दो व्यक्तियों पर दर्ज हुआ मामला

सार

जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को उसके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए ठाणे में दो स्थानों पर बैनर लगाने के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

ठाणे: जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को उसके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए ठाणे में दो स्थानों पर बैनर लगाने के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अक्टूबर, 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तार करने के बाद राजन को भारत लाया गया, जिसके बाद उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा गया। उसे मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या में दोषी ठहराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे में तलाओ पाली झील क्षेत्र में राम गणेश गडकरी रंगायतन के पास और कलवा शहर में दो बैनर देखे गए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग
TCS नासिक केस: कभी खींची साड़ी तो कभी गलत जगह छुआ, महिला कर्मचारी ने बताई मेमन-अंसारी की करतूतें