महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: केक कटते ही कैंडल में हुआ धमाका, बच्चे के गाल और जीभ कट गई

Published : Aug 01, 2022, 02:16 PM IST
महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: केक कटते ही कैंडल में हुआ धमाका, बच्चे के गाल और जीभ कट गई

सार

मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के भिसि गांव का है। यहां जन्मदिन की पार्टी में एक ऐसा धमाका हुआ कि यहां खेल रहा 10 साल का एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद बच्चे की हालत ठीक है। 

चंद्रपुर. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक अजीब मामला सामने आय़ा है। यहां बच्चे की पार्टी में स्पार्कल कैंडल लाइट से ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में बच्चे को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। बच्चे का गाल और जीभ फट गई है। हादसे को बाद बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे टांके लगाए। बताया जा रहा है कि बच्चा अभी खतरे से बाहर है। दरअसल, मामला चंद्रपुर जिले के चिमूर तहसील के भिसि गांव का है। 

इसी गांव के आरंभ डोगरे अपने माता-पिता के साथ एक परिचित के यहां गए थे। वहां जन्मदिन की पार्टी थी। केक कटने के बाद परिजन खाना खा रहे थे और बच्चे खेल रहे थे। आरंभ भी अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वो स्पार्कल कैंडल को उठाकर खेलने लगा। इस दौरान जोरदार धमाका हो गया। धमाके में आरंभ डोगरे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसके पैरेंट्स भी खाना खा रहे थे। 

50 किलोमीटर दूर अस्पताल
घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। लेकिन गांव में अस्पताल नहीं होने के कारण बच्चे को 50 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर जाना पड़ा जहां उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अगर अस्पताल लाने में बच्चे को देरी होती तो उसकी तबियत और बिगड़ सकती थी। 

4 घंटे बाद हुआ ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, जन्मदिन पार्टी का आयोजन शाम को 6 बजे किया गया था और हादसा रात 10 बजे किया। स्पार्कल कैंडल में बुझने के बाद धमाका हुआ। हालांकि धमाका कैसे और क्यों हुआ इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल था। उसको गंभीर रूप से चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज कर दिया गया है। उसे ठीक होने में थोड़ा वक्त लगेगा।

इसे भी पढ़ें-  फैमिली ड्रामा: सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए संजय राउत, उन गरीबों की मांओं का क्या, जिन्हें ठगा गया?

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश