कोरोना वायरस : मुम्बई में दो मामलों की पुष्टि, सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर की जा रही जांच

Published : Mar 11, 2020, 11:03 PM IST
कोरोना वायरस : मुम्बई में दो मामलों की पुष्टि, सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर की जा रही जांच

सार

उन्होंने कहा, ‘‘ बुधवार को इसके दो करीबी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दोनों इनके सह यात्री थे और दुबई गए समूह का हिस्सा थे।’’ उसने कहा, ‘‘ बुधवार तक मुम्बई, पुणे और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,195 विमानों में यात्रा करने वाले 1,38,968 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। 

मुम्बई. मुम्बई में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्ट्र में इसके कुल सात मामलों की पुष्टि हो गई है।

मुम्बई में ये पहले मामले हैं

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग दुबई से लौटे पुणे के उन दो लोगों के सम्पर्क में थे, जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम ने एक बयान में कहा कि दो दिन पहले पुणे में दुबई से लौटे दो लोगों के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद वे किस-किस के सम्पर्क में आए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

सभी देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है

उन्होंने कहा, ‘‘ बुधवार को इसके दो करीबी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दोनों इनके सह यात्री थे और दुबई गए समूह का हिस्सा थे।’’ उसने कहा, ‘‘ बुधवार तक मुम्बई, पुणे और नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,195 विमानों में यात्रा करने वाले 1,38,968 यात्रियों की जांच की जा चुकी है। केन्द्र सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी देशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।’’

21 फरवरी के बाद आए सभी यात्रियों पर नजर रखा जा रहा है

उन्होंने कहा कि आव्रजन ब्यूरो नियमित रूप से ईरान, इटली और दक्षिण कोरिया जैसे उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों की सूची भी मुहैया करा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पदाधिकारी इन देशों से 21 फरवरी के बाद आए सभी यात्रियों पर नजर रख रहे हैं।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंसानियत शर्मसारः साहूकार का कर्ज चुकाने के लिए किसान ने 8 लाख में बेच दी किडनी!
महाराष्ट्र सरकार ने क्यों बंद करवा दिए Ola Electric के 75 शोरूम?