मुंबई में कोरोना ऐसे होगा खत्म: 1 मरीज तो पूरी मंजिल और 10 मिले तो बिल्डिंग होगी सील, पढ़िए BMC की नई गाइडलाइन

Published : Jan 04, 2022, 05:12 PM IST
मुंबई में कोरोना ऐसे होगा खत्म: 1 मरीज तो पूरी मंजिल और 10 मिले तो बिल्डिंग होगी सील, पढ़िए BMC की नई गाइडलाइन

सार

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते आदेश निकाला है कि किसी इमारत की किसी मंजिल में कोई कोरोना का सक्रिय मरीज पाया गया तो उस पूरी मंजिल को सील कर दी जाएगी। वहीं हाई राइज बिल्डिंगों में कोरोना के दस केस सामने आए तो पूरी इमारत सील होगी।

मुंबई (महाराष्ट्र). कोरोना का वैरियंट ओमिक्रॉन जिस रफ्तार से महाराष्ट्र में बढ़ रहा है उससे लगने लगा है कि अब यहां तीसरी लहर की शरुआत हो चुकी है। खासकर मायानगरी मुंबई में से तो डरा देने वाले मामले सामने आने लगे हैं। जहां शहर के अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। बीएमसी ने बढ़ते हुए कोरोना संकट को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके तहत अब  मुंबई की हाउसिंग सोसाइटीज और इमारतों को पर नजर रखी जाएगी। अगर एक बिल्डिंग में एक भी मरीज मिला तो पूरी इमारत को सील कर दिया जाएगा। 

एक मरीज मिला तो पूरी फ्लोर होगी सील
दरअसल, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते आदेश निकाला है कि किसी इमारत की किसी मंजिल में कोई कोरोना का सक्रिय मरीज पाया गया तो उस पूरी मंजिल को सील कर दी जाएगी। वहीं हाई राइज बिल्डिंगों में कोरोना के दस केस सामने आए तो पूरी इमारत सील होगी।

बीएमसी ने बनाई मुंबई के लिए नई नियमावली
बता दें कि जिस मंजिल में कोरोना संक्रमण के केस मिलेंगे उस मंजिल की ऊपरी और निचली मंजिल में रहने वालों पांचवे और सातवें दिन कोरोना टेस्ट करवाना होगा।  टेस्ट किए बिना इमारत से प्रतिबंध हटाने की इजाजत नहीं होगी। अभी तक मुंबई की जिन इमारतों में संक्रमित मरीजों पाए गए हैं, उनके साथ-साथ उनके संपर्क में आने वालों के लिए भी नियम निर्धारित किए गए हैं। जिस मंजिल में कोरोना का केस पाया जाएगा उस मंजिल के घरों से बाहर आना-जाना प्रतिबंधित होगा। 

दो तिहाई से ज्यादा मामले मुंबई से आ रहे 
पिछले दो दिन से मुंबई में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों के मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं सैंकड़ों की संख्या में तो मरीज भर्ती हो रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के आंकड़ों की बात करें तो दो दिनों से करीब 12 हजार संक्रमित पाए गए हैं। सिर्फ मुंबई में अकेले ही दो तिहाई से ज्यादा केस  सामने आ रहे हैं। पूरे महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के केस आए हैं, जिसमें से मुंबई में 40 केस मुंबई के हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग