महाराष्ट्र में कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सीएम शिंदे ने की बोनस की घोषणा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई नगर निगम, बेस्ट कर्मचारियों और शिक्षकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। सीएम ने कहा- मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड की विकट परिस्थिति में बेहतरीन काम किया है।

Pawan Tiwari | Published : Sep 30, 2022 3:35 AM IST

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई नगर निगम, बेस्ट कर्मचारियों और शिक्षकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि- मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को  शिक्षकों को, बेस्ट के कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने का वेतन दिवाली बोनस के रूप में दिया जाएगा। इस फैसले से मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिवाली बोनस मिलेगा। सीएम की घोषणा के अनुसार, कर्मचारियों को 22,500 रुपये का बोनस मिलेगा। 

सीएम ने कहा- मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड की विकट परिस्थिति में बेहतरीन काम किया है। सीएम शिंदे ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि  आप सभी लोग मुंबईवासियों के लिए तहे दिल से काम करते रहें। सीएम शिंदे ने कहा, नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड-19 की कठिन परिस्थिति में अच्छा काम किया है। मुंबई में कोविड की स्थिति को नियंत्रण में रखने में डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। जो अच्छा करते हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। विकास कार्यों और हमारे कर्मचारियों की कल्याण योजनाओं के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। कर्मचारी और नागरिक हमारे हैं।

Latest Videos

सीएम ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए लोगों से दिवाली को खुशी से मनाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निगम से संबंधित विकास कार्यों और कर्मचारियों से संबंधित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सभी को अब पूरे मन से मुंबईवासियों के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इंजीनियरों को यह सुनिश्चित करने के लिए ध्यान रखना चाहिए कि सड़कों का काम उच्च गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- बम विस्फोटों से दहलेगा तुम्हारा देश...महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को आया वीडियो कॉल, मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel