बुजुर्ग महिला की छुरा घोंपकर हत्या, लाखों रुपये के गहने और नकद लेकर फरार आरोपी

Published : Dec 28, 2019, 12:06 PM IST
बुजुर्ग महिला की छुरा घोंपकर हत्या, लाखों रुपये के गहने और नकद लेकर फरार आरोपी

सार

महाराष्ट्र में पालघर के विरार इलाके में 63 वर्षीय एक महिला की एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या कर दी  

पालघर: महाराष्ट्र में पालघर के विरार इलाके में 63 वर्षीय एक महिला की एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से छुरा घोंपकर हत्या कर दी और उसके घर से सात लाख रुपये के कीमती गहने चुराकर ले गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विरार पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विवेक सोनावाने ने बताया कि यह घटना विरार नगर में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने मनीषा दोंबले के घर में कथित तौर पर घुसकर उसकी छाती पर छुरा से हमला किया और उसके घर से सामान लूटकर भाग गया।

आरोपी 7.29 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच चल रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: सीने में दर्द, उल्टी के चलते बुलानी पड़ी एंबुलेंस, खरात को अचानक क्यों देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट
19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग