महाराष्ट्र में एफडीए ने जब्त किया 2.74 करोड़ रुपये का गुटखा

Published : Jan 18, 2020, 01:26 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 01:39 PM IST
महाराष्ट्र में एफडीए ने जब्त किया 2.74 करोड़ रुपये का गुटखा

सार

 (एफडीए) ने भिवंडी के एक गोदाम से 2.74 करोड़ रुपये मूल्य का गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए।

ठाणे. महाराष्ट्र के खाद्य और मादक पदार्थ प्रशासन (एफडीए) ने भिवंडी के एक गोदाम से 2.74 करोड़ रुपये मूल्य का गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने बताया कि भिवंडी के खरबाओ क्षेत्र में 16-17 जनवरी की रात में एक गोदाम में छापेमारी के बाद ये तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए और गिरफ्तारी हुई।

विवाह सभागार  के तौर पर किया जा रहा था गोदाम इस्तेमाल
एफडीए के कोंकण संभाग के संयुक्त आयुक्त शिवाजी देसाई ने बताया कि यह अभियान 30 घंटे तक चला। उन्होंने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर यह छापेमारी हुई। अभी तक इस गोदाम का इस्तेमाल विवाह सभागार के तौर पर किया जा रहा था। अधिकारियों ने इसमें गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद पड़ा हुआ पाया।

पाई गई इतने की सामग्री
भिवंडी क्षेत्र के एफडीए के सहायक आयुक्त भूषण मोरे ने इस अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि यह सामग्री 2,74,52,700 रुपये की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अमरबहादुर रामखिलावन सरोज को गिरफ्तार किया गया है।

सरोज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। एफडीए अधिकारियों ने कहा कि गोदाम के मालिक सहित तीन अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

19 Min 34 Second Viral Video से ज्यादा डरावना है अमरावती का अश्लील वीडियो कांड, अयान की लग्जरी लाइफ देख रह जाएंगे दंग
TCS नासिक केस: कभी खींची साड़ी तो कभी गलत जगह छुआ, महिला कर्मचारी ने बताई मेमन-अंसारी की करतूतें