पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला पर FIR, ड्रग्स कनेक्शन खंगालने को इन बड़े नेताओं के फोन टैप करती थीं

Published : Feb 26, 2022, 07:15 PM IST
पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला पर FIR, ड्रग्स कनेक्शन खंगालने को इन बड़े नेताओं के फोन टैप करती थीं

सार

गृह मंत्री पाटिल ने बताया कि जांच की रिपोर्ट के आधार पर पुणे की पूर्व पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन टैप किए, इसके लिए बहाना दिया गया कि ये राजनेता ड्रग्स के कारोबार से जुड़े थे।

पुणे। महाराष्ट्र सरकार ने फोन टैपिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरपयोग किया और बड़े नेताओं के फोन टैप किए। रश्मि पर बंद गार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। उन पर अवैध रूप से फोन टैपिंग का आरोप लगा है। उन पर भारतीय टेलीग्राफ कानून की धारा 26 लगाई गई है। इस संबंध में शनिवार को उद्धव सरकार में गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने जानकारी दी।

गृह मंत्री पाटिल ने बताया कि जांच की रिपोर्ट के आधार पर पुणे की पूर्व पुलिस आयुक्त रश्मि शुक्ला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन टैप किए, इसके लिए बहाना दिया गया कि ये राजनेता ड्रग्स के कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने जो अनुमति ली वो भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के खिलाफ है। रश्मि शुक्ला ने महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री बच्चू कडू, भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद संजय काकड़े और महाराष्ट्र में कांग्रेस महासचिव आशीष देशमुख जैसे नेताओं के फोन टैप किए हैं। इस मामले में जांच की जा रही है। आशीष देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के भतीजे हैं।

यह भी पढ़ें- Nawab Malik की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पूरी रात सो नहीं सके..बेटी ने बताई पिता की हालत

रश्मि शुक्ला अभी हैदराबाद CRPF में अतिरिक्त महानिदेशक
महाराष्ट्र में ऐसी दूसरी आईपीएस और पूर्व पुलिस कमिश्नर हैं, जिन पर हाल ही में FIR की गई है। इससे पहले मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल, रश्मि शुक्ला केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। वह पहले पुणे की पुलिस आयुक्त रह चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें- कभी कबाड़ का काम करते थे नवाब मलिक, आज हैं इतने करोड़ के मालिक, कैसा है उनका सियासी सफर..जानिए सब सीक्रेट

यह भी पढ़ें- गिरफ्तार के बाद भी टेंशन नहीं-टशन में दिखे नवाब मलिक, हाथ इस तरह हिला रहे थे मानो जंग जीत गए हों

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल