मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू

Published : Dec 22, 2019, 11:12 PM IST
मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की टीम ने समय रहते पाया काबू

सार

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि विले पारले (डब्ल्यू) में स्थित 13 मंजिला लाभ श्रीवाली इमारत के सातवे और आठवें माले पर रविवार शाम सात बजकर करीब 10 मिनट पर भीषण आग लग गई।  

मुंबई. मुंबई के उपनगर विले पारले की एक रिहायशी इमारत में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग लगने के समय इमारत में कई लोग के फंसे हुए थे, पर दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसी भी व्यक्ति को आग से नुकसान नहीं हुआ। 

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि विले पारले (डब्ल्यू) में स्थित 13 मंजिला लाभ श्रीवाली इमारत के सातवे और आठवें माले पर रविवार शाम सात बजकर करीब 10 मिनट पर भीषण आग लग गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह आग एक बहुमंजिला इमारत पर लगी थी और यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता तो जान और माल का भारी नुकसान हो सकता था। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video