मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में 2 महीने में फिर आग लगने की घटना

Published : Aug 17, 2020, 03:19 PM IST
मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में 2 महीने में फिर आग लगने की घटना

सार

साउथ मुंबई के सबसे पुराने मार्केट क्रॉफोर्ड में सोमवार को फिर आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने करीब दर्जनभर फायरबिग्रेड की गाड़ियां लगानी पड़ीं। आग की वजह सामने नहीं आई है। इससे पहले 11 जून को भी इस मार्केट में आ लगी थी। इससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई थी। यह मार्केट फैशन सामग्री के लिए काफी प्रसिद्ध है।

मुंबई. साउथ मुंबई के सबसे पुराने मार्केट क्रॉफोर्ड में सोमवार को फिर आग लगने की घटना सामने आई है। आग पर काबू पाने करीब दर्जनभर फायरबिग्रेड की गाड़ियां लगानी पड़ीं। आग की वजह सामने नहीं आई है। इससे पहले 11 जून को भी इस मार्केट में आ लगी थी। इससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई थी।

लोकमान्य तिलक मार्ग स्थित इस मार्केट में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। इससे आग बेकाबू नहीं हो सकी। फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल-1 की आग बताया है। यानी जरा-सी देरी पर यह विकराल रूप ले लेती।

बता दें कि यह मार्केट 150 साल पुराना है। यहां फैशन से संबंधित सामग्री मिलती हैं। यह मार्केट काफी प्रसिद्ध है। फैशन के अलावा यहां किचन और होम डेकॉर से संबंधित चीजें भी मिलती हैं।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Shroff Firing Case: Signal-Zangi ऐप पर रची गई साजिश? चैट में क्या-क्या मिला, हैंडलर्स की तलाश!
Chhatrapati Sambhajinagar Murder: पहले कार से कुचला, फिर रॉड से हमला, खौफनाक VIDEO