दुकान मालिक से मांगे थे 5 करोड़ रुपये, दुकान पर की गोलीबारी : कई गिरफ्तार

Published : Feb 05, 2020, 06:48 PM IST
दुकान मालिक से मांगे थे 5 करोड़ रुपये, दुकान पर की गोलीबारी : कई गिरफ्तार

सार

उपनगर मलाड के कुरार इलाके में दवा की एक दुकान के बाहर गोलीबारी के मामले में उदय पाठक गिरोह से संबंधित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई.  उपनगर मलाड के कुरार इलाके में दवा की एक दुकान के बाहर गोलीबारी के मामले में उदय पाठक गिरोह से संबंधित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने से पहले,आरोपी जंगल में  गोली चलाने का किया था अभ्यास

उन्होंने बताया कि कुरार गांव के भीम बाजार में आनंद मेडिकल स्टोर के बाहर शनिवार को गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अब भी फरार है। हालांकि उन्होंने हमलावर की पहचान नहीं बताई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबासाहेब सालुंखे ने बताया, ‘‘हमने गोलीबारी की घटना के संबंध में मंगलवार रात को पांच लोगों को गिरफ्तार किया।’’ आरोपियों की पहचान निखिल चंद्रकांत रोकड़े (30), सूरज बापू सागरे (28), विकास जयप्रकाश पांडे उर्फ पिल्लू (23), जीतू प्रकाश गरोसिया उर्फ चिटलिया (30) और प्रवीण प्रकाश बाविस्कर उर्फ पेरी (22) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी ने जंगल में गोलियां चलाने का अभ्यास किया था और उसने घटना से पहले उस जगह की टोह भी ली थी।

मेडिकल स्टोर से मांगी गई थी 5 करोड़ की फिरौती

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद आरोपी ने दुकान पर एक पर्चा छोड़ा था जिसमें आनंद मेडिकल स्टोर के मालिक से पांच करोड़ रुपये और पास में स्थित रोकड़िया ट्रेडर्स से एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास), 387 (फिरौती), 120-बी (आपराधिक साजिश) और शस्त्र अधिनियम एवं बंबई पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra SIR: EROs को ज्यादा अधिकार की मांग, ECINet में बदलाव क्यों? जानें पूरा मामला और नए अपडेट
Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो में थूकने के लिए बना खास बॉक्स! ‘दुनिया का पहला’ लिखे बोर्ड ने छेड़ी बहस