5 दिन से हो रही बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, 52 उड़ानें कैंसल, 23 से ज्यादा की मौत

Published : Jul 02, 2019, 07:16 PM IST
5 दिन से हो रही बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, 52 उड़ानें कैंसल, 23 से ज्यादा की मौत

सार

पांच दिन से लगातार हो रही बारिश से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया है। साथ ही, 52 उड़ानों को कैंसल कर दिया गया है। 55 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया है।

बचाव टीम ने 1000 लोगों को सेफ जगह पहुंचाया

मौसम वैज्ञानिक ने बताया, 5 दिन से हो रही बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पुणे, ठाणे, कल्याण सहित कई इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। राहत और बचाव के लिए नेवी के साथ-साथ अन्य टीम भी हाई अलर्ट पर हैं। टीम ने अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सेफ स्थान पर पहुंचा दिया है।

24 घंटों में तेज बारिश से 23 से ज्यादा लोगों की मौत

लगातार हो रही बारिश में मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अब तक 23 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अमरावती एयरपोर्ट पर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, डिपार्चर एरिया में मचा हड़कंप-रेस्क्यू का Video वायरल
Weather Update 6 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी