वाकई BJP से नाराज हैं एकनाथ खड़से, पूर्व मंत्री ने कहा, मनाने की हो रही है हर संभव कोशिश

Published : Dec 18, 2019, 01:29 PM IST
वाकई BJP से नाराज हैं एकनाथ खड़से, पूर्व मंत्री ने कहा, मनाने की हो रही है हर संभव कोशिश

सार

भूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खडसे 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं  भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे   

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुधीर मुंगंटीवार ने स्वीकार किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे पार्टी से नाराज हैं लेकिन उन्हें मनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि खडसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

विधान भवन के बाहर पत्रकारों से मुंगंटीवार ने बुधवार को कहा, ''खडसे साहेब भाजपा नहीं छोड़ेंगे, हमारी पार्टी उनके डीएनए में है।'' उन्होंने कहा, ''वह (खडसे) नाराज हैं लेकिन हम उन्हें भाजपा में बने रहने के लिए मना रहे हैं।''

गौरतलब है कि भूमि सौदे में अनियमितता के आरोपों के चलते खडसे 2016 में इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी से खफा चल रहे हैं। इस साल राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट ना देने पर पार्टी और उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। पार्टी ने उनके जोर देने पर उनकी बेटी रोहिणी को टिकट दिया था लेकिन वह हार गई थी। इसके बाद खडसे ने पार्टी के कुछ नेताओं को अपनी बेटी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video