लालबाग के राजा के विसर्जन में लगे 22 घंटे, फिर इस तरह समुद्र के बीच पहुंचे बप्पा

Published : Sep 13, 2019, 03:50 PM ISTUpdated : Sep 13, 2019, 05:05 PM IST
लालबाग के राजा के विसर्जन में लगे 22 घंटे, फिर इस तरह समुद्र के बीच पहुंचे बप्पा

सार

 पूरे मुंबई में 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसी बीच लालबाग के राजा का विसर्जन मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर किया। उनकी विसर्जन में करीब 22 घंटे का समय लगा। क्योंकि उनकी यात्रा तकरीबन 8 किलोमीटर की थी।

मुंबई. महाराष्ट्र में गणेशउत्सव के अंतिम दिन गरुवार को धूम-धाम और जयकारों के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया। पूरे मुंबई में 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसी बीच लालबाग के राजा का विसर्जन मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर किया। उनकी विसर्जन में करीब 22 घंटे का समय लगा। क्योंकि उनकी यात्रा तकरीबन 8 किलोमीटर की थी।

इन जगह पर किया गया विसर्जन 
एक अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय लालबाग के राजा सहित कई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी, शहर के मध्य भाग में स्थित शिवाजी पार्क, पश्चिमी तट जुहू और महानगर के उत्तरी भाग में अक्सा, वर्सोवा और मार्वे तटों समेत कई जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

 24 घंटों में 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
बीएमसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक 7,627 सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया, जबकि घरों में विराजित 30,403 छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बीते 24 घंटों में 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

300 से ज्यादा जवान थे तैनात
विसर्जन के दौरान नगर निकाय का आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस राहंगदले ने कहा कि विसर्जन के दौरान दमकल विभाग ने 300 से अधिक जीवनरक्षक तैनात किए थे।

ऐसे थी लाल बाग के राजा की यात्रा
जानकारी के मुताबिक लालाबाग के राजा की झांकी का संडे सुबह साढ़े दस बजे पंडाल से निकाला गया था। जिसको जयकारों के साथ सोमवार सुबह 8.30 बजे गिरगांव चौपाटी लाया गया। फिर बप्पा को क्रेन के सहारे नाव पर लेकर समुद्र के बीच पहुंचे और वहां बनी एक खास लिफ्ट की मदद से विसर्जन किया गया। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Maharashtra News: आधी रात को घर में घुसा लवर, इसके बाद वो हुआ जिसकी उम्मीद ना थी...
Rohit Shetty House Firing: क्या ‘हिंदू सैनिकों’ ने 7 युवाओं की भर्ती किया? असली मास्टरमाइंड काैन?