होली की अनोखी प्रथा: महाराष्ट्र के इस गांव में नए दामाद को करनी पड़ती है गधे की सवारी

Published : Mar 18, 2022, 08:00 AM IST
होली की अनोखी प्रथा: महाराष्ट्र के इस गांव में नए दामाद को करनी पड़ती है गधे की सवारी

सार

महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित विदा गांव में गांव के सबसे नए दामाद को होली (Holi 2022) के दिन गधे की सवारी करनी पड़ती है। उसे अपनी पसंद के कपड़े मिलते हैं।

मुंबई। रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) पूरे भारत में बहुत ही उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जाता है। होली देश में नए फसल के मौसम के आगमन और सर्दियों के अंत का प्रतीक है। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक, होली सभी द्वारा मनाई जाती है। होली मनाने की प्रथा हर जगह अलग-अलग है।

होली की परंपराएं एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती हैं और यह विविधता कभी-कभी बहुत अनोखी या आकर्षक हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी अनूठी परंपरा के बारे में बताएंगे जो देश के पश्चिमी हिस्से में महाराष्ट्र के एक सुदूर गांव में दशकों से चली आ रही है। महाराष्ट्र के बीड जिले में यह अनोखी होली परंपरा 90 से अधिक वर्षों से देखी जा रही है। यह अनुष्ठान बीड जिले के केज तहसील के विदा गांव में किया जाता है।

दामाद को करनी होती है गधे की सवारी 
बीड जिले में स्थित विदा गांव में गांव के 'नवीनतम दामाद' को गधे की सवारी करनी होती है। इस मौके पर उसे अपनी पसंद के कपड़े मिलते हैं। गांव के लोग पूरे साल इस बात का ध्यान रखते हैं कि किसकी बेटी की शादी कब हुई। शादी के डेट के अनुसार गांव के नए दामाद की पहचान की जाती है। गांव वाले नए दामाद पर नजर रखते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह होली के त्योहार पर लापता न हो जाए। ऐसा जरूरी है क्योंकि नए दामाद के गधे की सवारी करने से बचने के लिए लापता होने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें- Holi 2022: मथुरा और काशी की होली देखी अब देखिए दुनिया में कहां कैसे मनाया जाता है रंगों का त्योहार?

आनंदराव देशमुख ने शुरू की थी परंपरा
परंपरा की शुरुआत आनंदराव देशमुख नाम के एक निवासी ने की थी। उन्हें ग्रामीणों द्वारा बहुत सम्मान दिया जाता था। नए दूल्हे को गधे की सवारी देने की परंपरा आनंदराव के दामाद से शुरू हुई थी और तब से जारी है। सवारी गांव के बीच से शुरू होती है और 11 बजे हनुमान मंदिर पर समाप्त होती है। इस अवसर पर दामाद को उनकी पसंद के कपड़े भी दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2022: यहां होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते है, जानें क्या है मान्यता
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी