महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Published : Feb 02, 2020, 12:18 AM IST
महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सार

 महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मालशिराज रोड पर शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुणे. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मालशिराज रोड पर शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार एक ही परिवार के दो नाबालिगों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी हुआ यह हादसा

वेलापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “सभी मृतक एक ही परिवार के थे और सोलापुर में बरशी तहसील के निवासी थे। वे पुणे जिले में जेजुरी स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।” तभी कार और ट्रक के बीच में टक्कर हो गई।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

( यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है )

(प्रतिकात्मक फोटो )

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
दिल्ली के बाद मुंबई में होगा CJP का बड़ा आंदोलन? अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम