
मुंबई (महाराष्ट्र). कर्नाटक के स्कूल-कॉलेज से उठा हिजाब का मामला अब अन्य राज्यों में तूल पकड़ने लगा है। जहां मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां अनोखे अंदाज में विरोध करने के लिए सड़क पर उतर रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में न केवल हिजाब बल्कि पूरा बुर्का पहनकर फुटवॉल मैच खेला। हैरानी की बात यह है कि इनका साथ हिंदू लड़कियों ने अपने चेहरे पर दुपट्टा बांधकर समर्थन किया।
हिंदू लड़कियों ने यूं दिया उनका साथ
दरअसल, मुस्लिम युवतियों के हिजाब पहनकर फुटबॉल खेलने का मामला मुंबई के मुंब्रा इलाके का है। जहां पर मंगलवार को लड़कियां एक खेल मैदान पर बुर्के में पहुंची हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा हिजाब पहनना हमारा हक है और वे इसे पहनती रहेंगी। इतना ही नहीं इनका साथ देते हुए हिंदू लड़कियों ने भी उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा- स्कूल-कॉलेज में पहनने को लेकर कुछ भी पाबंदी नहीं लगाना चाहिए।
भोपाल में भी बुर्का पहन खेला था क्रिकेट
बता दें कि 9 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मुस्लिम लड़कियों ने इस तरह का विरोध जताया था। जहां वह प्रियदर्शिनी कॉलेज की लड़कियों ने हिजाब पहनकर फुटबॉल खेला था। वहीं यहां कुछ लड़कियों ने क्रिकेट भी खेला था। यह कॉलेज भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का है। लड़िकयों के साथ विधायक ने भी एमपी सरकार का विरोध जताया था। इस दौरान लड़कियों ने कहा-हिजाब और नकाब में हम कंफर्टेबल हैं। हिजाब तो हमारा अधिकार है, यही तो हमारी एक अलग पहचान है, फिर इसमें लोगों को परेशानी क्यों हो रही है।
कर्नाटक से शुरू हुआ था विवाद
बता दें कि कर्नाटक में हिजाब विवाद की शुरुआत उडुपी के एक कॉलेज से हुई थी। यहां जनवरी में हिजाब पर बैन लगा दिया था। इस मामले के बाद उडुपी के ही भंडारकर कॉलेज में भी ऐसा ही किया गया। अब यह बैन शिवमोगा जिले के भद्रवती कॉलेज से लेकर तमाम कॉलेज तक फैल गया है। इस मामले को लेकर रेशम फारूक नाम की एक छात्रा ने कर्नाटक हाईकोर्ट याचिका दायर की है। हिजाब मामले में आज मंगलवार को हाईकोर्ट सुनवाई चल रही है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।