कौन है भारत का ये 23 साल का लड़का, जिसकी तारीफ करते नहीं थकते दुनिया के सबसे अमीर शख्स, छोड़ी लाखों की नौकरी

दुनिया के सबसे कामयाब सीईओ और सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को लाखों लोक फॉलो करते हैं। लेकिन वह खुद एक भारतीय 23 साल के लड़के को फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं वह 400 से ज्यादा बार तारीफ भी कर चुके हैं। दोनों के बीच सीधे तौर पर बात भी होती है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 13, 2022 12:19 PM IST / Updated: Jun 13 2022, 05:59 PM IST

पुणे (महाराष्ट्र). टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी पहचान  दुनियाभर में सबसे पॉपुलर एंटरप्रिन्योर में होती है। वो अक्सर ट्विटर पर सक्रिए भी रहते हैं। ट्विटर पर उनके करीब 80 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, बताया जाता है कि वह 112 लोगों को फॉलो करते है जिसमें एक 23 साल का लड़का प्रणय पठोले भी हैं। इतना ही नहीं मस्क प्रणय की जमकर तरीफ भी करते हैं, इतना ही नहीं उन्होंने प्रणय का 400 से अधिक बार रिप्लाई भी किया है।

ट्विटर पर एक लोकप्रिय नाम हैं प्रणय पठोले
दरअसल, 23 वर्षीय प्रणय पठोले मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। प्रणय ने पुणे की एक यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। लेकिन वह इन दिनों माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक लोकप्रिय नाम बन गए हैं। उनकी पहचान एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर होती है। उन्होंने ट्विटर पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग बटोर ली है। वर्तमान में उनके करीब 108.7K फॉलोवर्स है।

इस टॉपिक पर शुरू हुई थी दोनों की पहली बात
प्रणय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने पहली बार 2018 में मस्क ने पठोले को जवाब दिया था। उस दौरान वह 
 पुणे की एक यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पढ़ रहे थे। तब उन्‍होंने एक ट्वीट कर बारिश के दौरान कार में आने वाले पानी को लेकर सवाल किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-इतनी टेक्‍नालॉजी होने के बाद भी एक परेशानी को अब तक ठीक नहीं किया गया है। जिसका जवाब एलन मस्‍क ने ट्वीट जरिेए देते हुए कहा था कि जल्द ही इस समस्या को भी खत्म कर देंगे।

400 से ज्‍यादा बार मस्‍क कर चुके हैं तारीफ
साल 2018 से लेकर अब तक प्रणय और एलन मस्क कईयों बार बात कर चुके हैं। दोनों  इंजीनियरिंग, टेस्ला, रॉकेट, स्पेसएक्स जैसे टॉपिक पर डिस्कस करते हैं। जहां दोनों एक-दूसरे को डारेक्ट मैसेज भी करते हैं। 'बजफीड' की एक रिपोर्ट के माना जाए तो प्रणय के सवालों का 400 से ज्‍यादा बार मस्‍क ट्विटर पर जवाब दे चुके हैं। हर बार वह इस भारतीय लड़की की तारीफ करते हैं।

पढ़ाई के लिए दिया लाखों की नौकरी से इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रणय पठोले ने एक विदेशी कंपनी से नौकरी दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए दिया है। बताया जा रहा है कि प्रणय अमेरिका में मौजूद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍सास से मास्‍टर ऑफ साइंस इन बिजनेस एनालिटिक्‍स की पढ़ाई करने वाले हैं।

Share this article
click me!