Maharashtra के वर्धा में पुल से नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

Published : Jan 25, 2022, 08:56 AM ISTUpdated : Jan 25, 2022, 09:49 AM IST
Maharashtra के वर्धा में पुल से नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

सार

सभी मेडिकल के छात्र थे और दवेली से वर्धा जा रहे थे। सभी छात्रों की उम्र 20 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार करीब 40 फीट गहरी खाई में गिरी थी।

वर्धा : महाराष्ट्र (Maharashtra) के वर्धा (Wardha) में एक कार पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गाड़ी में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे। वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा में कार एक पुल के नीचे गिर गई। कार करीब 40 फीट नीचे गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी की मौत हो गई। 

35 से कम उम्र के सभी
मृतक छात्रों की उम्र  20 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी प्रशांत होल्कर ने दी। मरने वालों में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी (BJP)विधायक विजय रहांगडाले का बेटा अविष्कार भी शामिल है।

हादसे में मरने वालों के नाम
1.
अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा)
2. नीरज चौहान
3. नितीश सिंह
4. विवेक नंदन
5. प्रत्युष सिंह
6. शुभम जायसवाल
7. पवन शक्ति

मुआवजे का ऐलान
वहीं, इस हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। PMO की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF की ओर से 2-2 लाख और घायलों को 50,000 हजार की राशि का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र के कोल्हापुर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहीं लपटें और धुएं का गुबार, देखिए वीडियो

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में अमानवीयता: गर्भवती महिला रेंजर को लात-घूंसों डंडों से पीटा, गर्दन पैर से दबाई और पेट पर कूद गया

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत
Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा